- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- गरीबी रेखा के ऊपर वाले स्कूली...
गरीबी रेखा के ऊपर वाले स्कूली बच्चों को मिलेगा मुफ्त में गणवेश

- राज्य मंत्रिमंडल के फैसले
- गरीबी रेखा के ऊपर वाले स्कूली बच्चों को मिलेगा मुफ्त में गणवेश
डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले अभिभावकों के कक्षा पहली से आठवीं तक के बच्चों को मुफ्त में गणवेश देने को राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी है। बच्चों को मुफ्त गणवेश के साथ हर साल एक जोड़ी जूता और दो जोड़ी मौजे भी दिया जाएगा। इस फैसले से पिछड़े और गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले विद्यार्थियों को मुफ्त में गणवेश मिल सकेगा। सरकार का यह फैसला इसी शैक्षणिक वर्ष से लागू होगा। इस शैक्षणिक वर्ष में बच्चों को गणवेश के लिए 75 करोड़ 60 लाख रुपए और जूते व मौजे के लिए 82 करोड़ 92 लाख रुपए निधि पूरक मांगों के द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। राज्य में फिलहाल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, घुमंतु जनजाति और गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले अभिभावकों के बच्चों को मुफ्त गणवेश का लाभ दिया जाता था।
Created On :   28 Jun 2023 8:56 PM IST