Mumbai News: विवेक फणसालकर ने कहा - मुंबई पुलिस है दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पुलिस, 35 साल तक सेवा देने के बाद हुए सेवानिवृत्त

विवेक फणसालकर ने कहा - मुंबई पुलिस है दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पुलिस, 35 साल तक सेवा देने के बाद हुए सेवानिवृत्त
  • मुंबई पुलिस दुनिया की सर्वश्रेष्ठ पुलिस है
  • विवेक फणसालकर का बयान
  • 35 साल तक सेवा देने के बाद फणसालकर बुधवार को सेवानिवृत्त

Mumbai News. मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसालकर ने कहा कि लंदन की ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ पुलिस नहीं बल्कि मुंबई पुलिस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पुलिस बल है। पुलिस बल में 35 साल तक सेवा देने के बाद फणसालकर बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी देवेन भारती उनकी जगह मुंबई पुलिस आयुक्त बनाए गए हैं। अपने विदाई संदेश में फणसालकर ने कहा कि कई बार हम अपने पुलिस बल की तुलना ‘स्कॉटलैंड यार्ड’ से करते हैं, लेकिन मेरी राय में मुंबई पुलिस दुनिया में सर्वश्रेष्ठ पुलिस है। स्कॉटलैंड यार्ड मेट्रोपॉलिटन पुलिस सेवा का मुख्यालय है। विभिन्न समस्याओं,चुनौतियों और विभिन्न प्रकार के लोगों का सामना करने के बावजूद मुंबई पुलिस दो करोड़ की आबादी वाले राज्य की राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अथक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे पास जगह, संसाधन और मानव बल की कमी हो सकती है, लेकिन हमारे दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता में कोई कमी नहीं है।

पांच साल तक संयुक्त पुलिस आयुक्त और लगभग तीन साल तक पुलिस आयुक्त के रूप में मुंबई पुलिस का हिस्सा होने के अपने अनुभव पर मैं गर्व से कह सकता हूं कि मुंबई पुलिस दुनिया की नंबर एक पुलिस फोर्स है।’ फणसालकर ने कहा कि मुंबई पुलिस ने पिछले साल लोकसभा और विधानसभा चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को कुशलता से संभाला और सुनिश्चित किया कि एक भी अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस समाज और देश को एकजुट रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Created On :   30 April 2025 9:16 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story