रेप: नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक बाद में मुकरा

नौकरी और शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, आरोपी युवक बाद में मुकरा
  • फेसबुक पर हुई थी दोनों की पहचान
  • पुणे व लोनावला ले जाकर किया रेप
  • हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नौकरी और शादी के झांसे में आई युवती से दुष्कर्म किए जाने का मामला उजागर हुआ है। हुड़केश्वर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। इसकी भनक लगते ही आरोपी फेसबुक फ्रेंड फरार हो गया। घटना की जांच पड़ताल पुणे पुलिस को सौंपी गई है।

कोल्ड ड्रिंक में बेहोशी की दवा पिलाई : पीड़ित 30 वर्षीय युवती है। पहले वह किसी ट्यूशन क्लास में पढ़ाती थी। कुछ माह पहले फेसबुक पर उसकी पहचान कुणाल गजबे (30), गिट्टीखदान निवासी से हुई। पहचान मित्रता के बाद प्रेम संबंधों में तब्दील हो गई। पीड़िता ने कुणाल को कोई नौकरी तलाशने के लिए कहा था। उस समय कुणाल औरंगाबाद में किसी कंपनी में था। उसने पीड़िता को किसी कंपनी में इंटरव्यू के बहाने औरंगाबाद बुलाया। उसके बाद उसे घुमाने के लिए पुणे और लोनावला ले गया, जहां शीतपेय में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इस कृत्य के बाद उसने पीड़िता से शादी करने की हामी भरी, लेकिन बाद में मुकर गया। मामला थाने पहुंचा। उपनिरीक्षक नंदकिशोर हिंगे ने आरोपी कुणाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्रकरण की शुरूआत पुणे से होने के कारण जांच-पड़ताल पुणे पुलिस सौंपी गई है।

Created On :   20 March 2024 10:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story