फ्रॉड: क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर महिला से 15.54 लाख की ठगी, मामला दर्ज

क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर महिला से 15.54 लाख की ठगी, मामला दर्ज
  • आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में प्रकरण दर्ज
  • अधिक मुनाफे के चक्कर में लगा चूना
  • जांच - पडताल के बावजूद आरोपी का कोई सुराग नहीं

डिजिटल डेस्क, नागपुर । क्रिप्टो करेंसी खरीदी-बिक्री करने का झांसा देकर महिला से 15.54 लाख की ठगी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ साइबर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। पीड़ित 43 वर्षीय महिला है। घटना 1 अक्टूबर 2022 से 22 सितंबर 2023 के बीच हुई। आरोपी साइबर अपराधी ने पीड़िता को बताया था कि, क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने पर कम समय में लाखों रुपए का मुनाफा कमाया जा सकता है। उसे कहा गया था कि, पहले कम रुपए में क्रिप्टो करेंसी खरीदो और बाद में ऊंचे दाम पर उसे बेच दो। झांसे में आकर पीड़िता के विविध वेब पेज पर आॅनलाइन खाते खोले।

झांसे में आई पीड़िता ने इसमें कुल 15.54 लाख रुपए का निवेश किया, लेकिन उसे कोई लाभ नहीं हुआ, तब उसने रकम वापस मांगी, तो टालमटोल जवाब दिया जाने लगा। मामला थाने पहुंचा। इस प्रकरण में पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन लंबे समय तक चली जांच-पड़ताल के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिला है।

चचेरे ससुर की जमीन हड़पने का प्रयास, प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार : प्रॉपर्टी डीलर का फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद उसे एमआईडीसी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। उसने धोखाधड़ी कर चचेरे ससुर की जमीन हथियाने का प्रयास किया। प्रकरण में ओर भी लोग लिप्त होने की आशंका है। आरोपी प्रॉपर्टी डीलर राजेश देवराव मेश्राम (51), त्रिमूर्ति नगर निवासी है, जबकि पीड़ित उसका चचेरा ससुर विद्यानंद मसारकर (75) है। विद्यानंद सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। उनकी अमरावती रोड पर साढ़े पांच एकड़ जमीन है।

जमीन की कीमत करोड़ रुपए बतायी जा रही है। इस बारे में मालूम होने पर राजेश ने जमीन के फर्जी दस्तावेज बनाए और उस पर विद्यानंद के फर्जी हस्ताक्षर कर जमीन खुद के नाम पर कर ली। प्रकरण का खुलासा होने पर मामला थाने पहुंचा। जांच-पड़ताल में धोखाधड़ी की पुष्टि हाेने पर प्रकरण दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार को राजेश मेश्राम को गिरफ्तार कर लिया गया।

Created On :   17 Feb 2024 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story