आग: कचरा जलाते समय झुलसी महिला की मौत

कचरा जलाते समय झुलसी महिला की मौत
घर की साफ-सफाई के बाद हुआ हादसा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर की साफ-सफाई के बाद निकले कचरे को आंगन में जलाते गंभीर रूप से झुलसी महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक महिला का नाम मीना नेकीराज पन्नासे (28) है। खैरी पन्नासे, हिंगना निवासी मीना पन्नासे घर के आंगन के में गत 9 नवंबर को कचरा जला रही थी। इस दौरान उसके कपड़े को आग लग गई। मीना ने शोर मचाया। शोर सुनकर पति ने आग को बुझाया और मीना को लता मंगेशकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 14 नवंबर को मीना की मौत हो गई। पति की सूचना पर हिंगना थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मडावी ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।


Created On :   15 Nov 2023 7:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story