हत्या: प्रेमिका की हत्या के बाद पत्थर बांधकर नदी में फेंक दिया था शव, आरोपी गिरफ्तार

प्रेमिका की हत्या के बाद पत्थर बांधकर नदी में फेंक दिया था शव, आरोपी गिरफ्तार
  • महिला की हत्या की गुत्थी सुलझी
  • प्रेमी ने अपने दो साथियों की मदद से की थी हत्या
  • दो आरोपी गिरफ्तार, एक हिरासत में

डिजिटल डेस्क, नागपुर/खापरखेड़ा । हत्या के बाद महिला का शव को पत्थर बांधकर कन्हांन नदी में फेंका गया था। करीब चौदह दिन बाद हत्या के प्रकरण की गुत्थी सुलझी। इस घटना को महिला के प्रेमी ने ही अपने दो साथियों की मदद से अंजाम दिया। जिसमें एक नाबालिग है। शव बरामद कर लिया गया है। जरीपटका पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

लेन-देन को लेकर विवाद में गला रेता था : इंदौरा में बाराखोली निवासी शीतल शेखर उईके (43) मूलत: उत्तर प्रदेश के नागपुर निवासी सुनील उर्फ रोहित शत्रुघ्न उसरबरसे (23) नामक युवक से प्रेम संबंध थे। सुनील ने शीतल को इलेक्ट्रॉनिक मोपेड, टाइल्स खरीद कर दी थी और कुछ पैसे भी उधार दिए थे। लेन-देन काे लेकर सुनील का शीतल से िववाद होने पर सुनील ने अपने कमरे में ही चाकू से गला रेतकर शीतल की हत्या की थी।

परिजनों ने जताया था हत्या का संदेह : शीतल का सुराग नहीं मिलने से उसके परिजनों ने 28 दिसंबर को जरीपटका थाने में उसके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और उसकी हत्या का होने का संदेह जताया और इसका अारोप सुनील पर मढ़ा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने सुनील को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो वह टालमटोल जवाब देने लगा। जब पुलिस ने उसे बाजीराव दिखाया, तो वह तोते की तरह बोलने लगा।

पुलिस ने बरामद किया कंकाल : सुनील ने बताया कि, शीतल की हत्या के बाद बाइक पर शव कन्हान नदी पर ले गए और वहां पत्थर बांधकर शव नदी में फेंक दिया। इस काम में उसे नाबालिग और आर्यन सीताराम महतो (20) ने मदद की। उन दोनों को भी पकड़ लिया गया है। बुधवार को पुलिस सुनील और उसके साथियों को कन्हान ले गई, जहां से शीतल के शव के तौर पर उसका ककांल बरामद िकया है। फॉरेसिंक विभाग की मदद से जांच-पड़ताल की जा रही है।

बाइक की टक्कर से दंपति जख्मी : शादी के कार्यक्रम में जाते समय बाइक की टक्कर से दंपति जख्मी हो गए। घायल वरैय्यासिंग गुरुदीपसिंह मल्ली (54) और उनकी पत्नी है। दंपति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आशी नगर, पांचपावली निवासी वरैय्यासिंग मल्ली गत 9 जनवरी को पत्नी के साथ दोपहिया वाहन (एम.एच.-49-ए.ए.-2513) पर कामठी रोड पर लांबा सेलिब्रेशन हॉल में शादी में जा रहे थे। नागलोक के पास अज्ञात बाइक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाकर वरैय्यासिंग मल्ली के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति वाहन से नीचे गिरकर जख्मी हो गए। वरैय्यासिंग के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट लगी। पत्नी के कंधे में चोट लगी। घायल दंपति को उपचार के लिए आशा अस्पताल में भेजा गया, जहां पर उनका उपचार शुरू है। सूचना मिलने पर यशोधरा नगर पुलिस ने फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Created On :   11 Jan 2024 7:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story