झगड़ा-फसाद: लेन-देन के विवाद में महिला की हत्या का प्रयास, मामला दर्ज

लेन-देन के विवाद में महिला की हत्या का प्रयास, मामला दर्ज
आरोपी युवक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लेन-देन के विवाद में महिला की हत्या का प्रयास किया गया है। चाकू से उसके गले पर वार किया गया। कोराड़ी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। अदालत में पेश कर उसे पीसीआर में लिया गया है।

उधार नहीं लौटाने का आरोप : कोराड़ी स्थित टीचर कालोनी पांजरा बस्ती निवासी द्रौपदी सुरेश प्रधान (55) कोराड़ी थर्मल पावर प्लांट में अस्थाई तौर पर कार्यरत है। उसका पति चाय-नास्ते की टपरी चलाता है। कोराड़ी के ही ढेंगरे ले-आउट निवासी विशाल वामन मेश्राम (32) घरेलू संबंध होने से उनके बीच पैसे का लेन-देन होते रहता था। विशाल का कहना है कि उसने द्रौपदी को रुपए उधार दिए थे। मांगने पर भी वह उधारी लौटा नहीं रही थी, जबकि द्रौपदी का कहना है कि उसके ही रुपए विशाल की तरफ हैं।

दलाली का काम करता है : लेन-देन को लेकर उनमें कई बार विवाद हुआ। 25 तारीख की शाम को फिर से उनमें विवाद हो गया। इससे तैश में आए विशाल ने जान से मारने के इरादे से द्रौपदी के गले, पेट, कमर व हाथ पर चाकू से वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस बीच कोराड़ी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार किया गया है। वह विविध सरकारी दफ्तरों में दलाली का काम करता है।

Created On :   28 Dec 2023 7:13 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story