चिकित्सा नवाचार: लंबे समय तक बेड पर रहनेवाले मरीजों की देखभाल होगी आसान, डॉ. गहुकर के इंटेलिजेंट बेड को मिला भारतीय पेटेंट
डिजिटल डेस्क, नागपुर. बिस्तर पर लंबे समय तक रहने वाले मरीजों की देखभाल में जुटे परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों के लिए राहत भरी खबर है। ‘इंटेलिजेंट बेड फॉर पेशंट केयर’ तकनीक को भारतीय पेटेंट मिल गया है। वर्ष 2021 में पेटेंट के लिए किए गए आवेदन के करीब पांच साल बाद स्वीकृति मिली है। नागपुर के शासकीय वैद्यकीय महाविद्यालय (मेडिकल) के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शैलेश गहुकर इस शोध के फर्स्ट इनोवेटर हैं। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) इस पेटेंट की आवेदक संस्था है। यह तकनीक मरीज को बिना उठाए उसकी स्थिति बदलने से लेकर मरीजों के स्वास्थ्य पर नजर रखने तक अनेक कार्य एकसाथ करने में सक्षम बतायी गई है।
पांच साल की प्रक्रिया और अब आगे की राह
किसी भी चिकित्सा नवाचार को पेटेंट मिलने से लेकर व्यावहारिक उपयोग तक पहुंचने में लंबा समय लगता है। इस मामले में 2021 में आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद पांच वर्षों के बाद में पेटेंट की स्वीकृति मिली है। शोध दल में डॉ. गहुकर सहित कुल 10 शोधकर्ता शामिल हैं, जिनमें चंडीगढ़ की संस्थाओं का योगदान भी रहा है। डॉ. गहुकर के अनुसार, वास्तविक उपयोग से पहले इस बेड के लिए आवश्यक परीक्षण, क्लिनिकल वैलिडेशन, नियामक स्वीकृति और उत्पादन से जुड़ी प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।
करवट बदलवाने से लेकर सेहत की निगरानी तक
लंबे समय तक बिस्तर पर रहने वाले मरीजों में बेडसोर (दबाव के कारण होने वाले घाव) और संक्रमण का जोखिम बना रहता है। वहीं उन्हें बार-बार उठाने या हिलाने में परिजनों व नर्सिंग स्टाफ को काफी शारीरिक श्रम करना पड़ता है। इस नवाचार में सेंसर आधारित मल्टीझोन एयर सेल मैट्रेस का उपयोग किया गया है। हवा के अलग-अलग चैंबरों में दबाव को नियंत्रित कर मरीज को बिना उठाए स्थिति बदली जा सकेगी, जिससे शरीर के किसी एक हिस्से पर पड़ने वाला दबाव कम होगा और बेडसोर का खतरा घट सकता है।
इन विशेषताओं के साथ सुविधाएं
डॉ. गहुकर के अनुसार बेड में एकीकृत स्वच्छता और मल-मूत्र संग्रहण प्रणाली का प्रावधान किया गया है। हृदय गति, शरीर का तापमान, रक्तचाप और ऑक्सीजन स्तर जैसे अहम स्वास्थ्य मापदंडों की निगरानी की सुविधा भी इसमें जोड़ी गई है। यह तकनीक विशेष रूप से लकवाग्रस्त मरीजों, बुजुर्गों, आईसीयू में भर्ती रोगियों और बड़ी सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे लोगों के लिए उपयोगी है। आने वाले समय में क्लिनिकल और नियामक चरण पूरे होने के बाद यह नवाचार मरीज देखभाल के क्षेत्र में एक नया विकल्प बन सकता है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ



