शिक्षा और सशक्तीकरण: पढ़ाई में 44 प्रतिशत महिलाएं तकनीकी क्षेत्र के नेतृत्व में 8%, देशभर में महिला कुलगुरु भी केवल 11.8%

डिजिटल डेस्क, नागपुर. विज्ञान और तकनीक की पढ़ाई में महिलाएं पीछे नहीं हैं, लेकिन जब इसी क्षेत्र में नौकरी और नेतृत्व की बारी आती है तो उनकी हिस्सेदारी काफी कम हो जाती है। भारत में विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग और गणित जैसे विषयों की पढ़ाई करने वाली महिलाओं का अनुपात करीब 44% है, लेकिन तकनीकी क्षेत्र में प्रवेश स्तर पर उनकी हिस्सेदारी 28%, प्रबंधकीय पदों पर 14% और नेतृत्व के पदों पर केवल 8% है। यानी पढ़ाई में भागीदारी के मुकाबले नेतृत्व तक पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम है।
यह भी पढ़े -विजया-स्वयंसिद्धा में पत्रकारिता के विद्यार्थियों ने संभाला मोर्चा, कार्यक्रम के कवरेज से सीखा रिपोर्टिंग का हुनर
राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विद्यापीठ की ओर से 25 और 26 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय परिषद 2026-विजया : शिक्षा के माध्यम से सशक्तीकरण का सफर’ के विभिन्न सत्रों में ये आंकड़े सामने आए। 25 नवंबर को ‘महिला सशक्तीकरण और तकनीक में महिलाओं की भागीदारी’ सत्र में रतन टाटा महाराष्ट्र कौशल विद्यापीठ की कुलगुरु डॉ. अपूर्वा पालकर ने बताया कि देश के करीब 50% पंजीकृत स्टार्टअप में कम से कम एक महिला निदेशक या संस्थापक है। इसके बावजूद महिला उद्यमियों के लिए निजी निवेश हासिल करना आसान नहीं है। वर्ष 2025 के आंकड़ों के अनुसार, केवल 11.5% महिला उद्यमी ही निजी निवेश प्राप्त कर सकीं।
26 नवंबर को ‘लिंगभाव संवेदनशील विद्यापीठ परिसर’ सत्र में राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान की कुलगुरु डॉ. शशिकला वंजारी ने बताया कि देश के करीब 1,270 विश्वविद्यालयों में महिला कुलगुरुओं की हिस्सेदारी केवल 11.8% है। इसी सत्र में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के वरिष्ठ सलाहकार प्रकाश उइके ने बताया कि महाराष्ट्र में उच्च शिक्षा में आदिवासी लड़कियों की भागीदारी करीब 4% है, जबकि कुल छात्राओं की भागीदारी करीब 41% है। उन्होंने दूरी और सुरक्षित छात्रावासों की कमी को इसकी प्रमुख वजह बताया।
(इग्नू की कुलगुरु डॉ. उमा कांजीलाल, ‘उच्च शिक्षा में महिला : प्रवेश से नेतृत्व तक’ सत्र)
इग्नू में 57% महिलाएं : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विद्यापीठ में सालाना करीब 14 लाख प्रवेशों में महिलाओं की हिस्सेदारी 57% है।
(डॉ. शशिकला वंजारी, 26 नवंबर का सत्र)
महिला कुलगुरु केवल 11.8% : देश के करीब 1,270 विश्वविद्यालयों में महिला कुलगुरुओं की हिस्सेदारी 11.8% है।
(प्रकाश उइके, 26 नवंबर का सत्र)
आदिवासी छात्राओं की भागीदारी 4% : महाराष्ट्र में उच्च शिक्षा में आदिवासी लड़कियों की भागीदारी करीब 4% है, जबकि कुल छात्राओं की भागीदारी करीब 41% है।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ

