मैस्टाकॉन-2026: आईएमए को राज्यस्तरीय पुरस्कार, राज्य और केंद्रीय कार्यकारिणी में नागपुर के सदस्यों को किया शामिल

डिजिटल डेस्क, नागपुर. इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) महाराष्ट्र राज्य के 66 वीं वार्षिक परिषद ‘मैस्टाकॉन-2026’ में आईएमए नागपुर शाखा को ‘प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवॉर्ड-बेस्ट लार्ज ब्रांच’ पुरसकार से सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र, संगठनात्मक गतिविधियों और समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया गया। नागपुर शाखा की ओर से पूर्व अध्यक्ष डॉ. राजेश सावरबांधे और पूर्व मानद सचिव डॉ. जितेंद्र साहू ने पुरस्कार ग्रहण किया। नागपुर में इस परिषर के ससफल आयोजन के लिए शाखा को ‘प्रेसिडेंट्स एप्रिसिएशन अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। यह आयोजन अध्यक्ष डॉ. सचिन गाठे, मानद सचिव डॉ. अंजली भंडारकर, आयोजन समिति की अध्यक्ष डॉ. मनिषा राठी और आयोजन समिति की सचिव डॉ. प्राजक्ता कडुसकर के नेतृत्व में टीम व सदस्यों के सहयोग से संपन्न हुआ।
नागपुर के हिस्से में राज्य के प्रमुख पद
समारोह में आईएमए महाराष्ट्र की पुणे स्थित सोशल सिक्योरिटी योजना के तहत कई वर्षों से निरंतर और समर्पित भाव से एफएफसी संग्रह का कार्य करने वाले राजीव दलाल को सम्मानित किया गया। साथ ही वर्ष 2026–27 के लिए आईएमए महाराष्ट्र राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर नागपुर शाखा के सदस्यों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष डॉ. मंजुषा गिरी, उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सावरबांधे, मानद सहसचिव डॉ. समीर जहागीरदार, पीपीएस अध्यक्ष डॉ. कुश झुनझुनवाला, पीपीएस सहअध्यक्ष डॉ. सचिन गाठे, पीपीएस मानद सचिव डॉ. यश बनाईत का समावेश है।
केंद्रीय कार्यकारिणी में निर्विरोध चयन
आईएमए मुख्यालय की केंद्रीय कार्यकारिणी समिति में भी नागपुर के सदस्यों का निर्विरोध चयन हुआ है। इनमें डॉ. अशोक अढाव, डॉ. वाय. एस. देशपांडे, डॉ. मिलिंद नाईक, डॉ. कृष्णा पराते, डॉ. आनंद काटे, डॉ. संजय देशपांडे, डॉ. अर्चना कोठारी, डॉ. आशिष दिसावल, डॉ. राजेश सावरबांधे तथा डॉ. रामविलास मलानी शामिल हैं। इन उपलब्धियों को व्यावसायिक एकता, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सेवाभाव का प्रतीक बताते हुए सदस्यों ने कार्यकारिणी को बधाई दी।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
