सहमति: नागपुर में जल्द आकार लेगा आसमान का नया बाहुबली, महिंद्रा-एम्ब्रेयर को मिहान में मिली 121 एकड़ भूमि!

नागपुर में जल्द आकार लेगा आसमान का नया बाहुबली, महिंद्रा-एम्ब्रेयर को मिहान में मिली 121 एकड़ भूमि!
  • 26 टन वजन लेकर उड़ने वाले सी-390 विमान का होगा निर्माण
  • 6 हजार करोड़ रुपए का निवेश

डिजिटल डेस्क, नागपुर. अब वह दिन दूर नहीं, जब ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर के विशाल सैन्य विमान नागपुर की धरती पर आकार ले सकेंगे। महिंद्रा ग्रुप के साथ मिलकर सी-390 मिलेनियम सैन्य परिवहन विमान बनाने की एम्ब्रेयर की योजना में जमीन की बड़ी बाधा दूर हो गई है। दोनों कंपनियों को मिहान में 121 एकड़ जमीन देने पर सहमति बन गई है। महाराष्ट्र एयरपोर्ट डेवलपमेंट कंपनी (एमएडीसी) से जुड़े सूत्रों की मानें, तो जमीन आवंटन से संबंधित लगभग सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा सकती है।

सहमति बन गई है

डॉ.विपिन, संयुक्त प्रबंध निदेशक, एमएडीसी ने कहा कि महिंद्रा-एम्ब्रेयर की प्रस्तावित परियोजना के लिए जमीन का आवंटन पर सहमति बन गई है। परियोजना से जुड़ी शेष प्रक्रियाएं फिलहाल जारी हैं। इन प्रक्रियाओं के पूरा होने के बाद परियोजना को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

दो महीने के भीतर होगा आवंटन

एम्ब्रेयर और महिंद्रा समूह ने 1 अक्टूबर 2026 को संयुक्त बयान जारी कर सी-390 मिलेनियम विमान की फाइनल असेंबली लाइन के लिए नागपुर का चयन करने की घोषणा की थी। दोनों कंपनियों ने परियोजना के लिए करीब 100 से 150 एकड़ जमीन की मांग की थी। इसके बाद एमएडीसी में जमीन की उपलब्धता और स्थान को लेकर बैठकों का दौर शुरू हुआ। अब दो महीने के भीतर ही 121 एकड़ जमीन देने पर सहमति बन गई है। हालांकि, यह जमीन मिहान के सेज या नॉन-सेज क्षेत्र में होगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।



Created On :  

Tags

Next Story