नागपुर मनपा: एसटीपी के पानी से बनेगी सीमेंट रोड, अधीक्षक अभियंता और कार्यकारी अभियंता को सख्त निर्देश

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मनपा ने सीमेंट रोड के निर्माणकार्य में अनिवार्य रूप से सीवेज ट्रीटमेंट वाले पानी को इस्तेमाल करने की शर्त के साथ अनुमति दी है। गुरुवार को स्थायी समिति की सभा में 2.52 करोड़ रुपये की लागत के सीमेंट रोड के चार प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। इन रास्तों के निर्माणकार्य के दौरान एसटीपी के पानी के इस्तेमाल की निगरानी करने को लेकर पीएचई विभाग की अधीक्षक अभियंता और कार्यकारी अभियंता की जिम्मेदारी होगी। स्थायी समिति की सभा में 42 में से 41 प्रस्तावों को सुझावों के साथ मंजूर किया गया है।
निगरानी की जिम्मेदारी इन पर
स्थायी समिति की सभापति शिवानी दाणी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि शहर में जलसंकट की स्थिति को देखते हुए सीमेंट रास्तों के निर्माणकार्य में एसटीपी के पानी के इस्तेमाल की सख्ती की गई है। एसटीपी के पानी के इस्तेमाल की शर्त पर ही 2.52 करोड़ रुपये के चार सीमेंट सड़क प्रस्ताव को मंजूर किया गया है। शहर के जिन इलाकों में एसटीपी का पानी उपलब्ध नहीं है, ऐसे जगहों पर अस्थायी रूप से सीमेंट रोड निर्माणकार्य को रोका जाएगा। ठेकेदारों को निर्माण कार्य में सीमेंट सड़कों की तराई के लिए एसटीपी के पानी को इस्तेमाल करना होगा। शिवानी दाणी ने इस मामले में नियम पालन कराने के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) को तैयार करने का भी प्रयास करने की जानकारी दी है। निर्माण स्थल पर एसटीपी के पानी इस्तेमाल की निगरानी की जिम्मेदारी कार्यकारी अभियंता की होगी। मंजूर चार प्रस्तावों में नेहरू नगर, लक्ष्मी नगर और हनुमान नगर जोन की सीमेंट रोड का समावेश हैं।
आठ इलेक्ट्रिक शवदहन
स्थायी समिति ने 3 श्मशान घाट अंबाझरी, वाठोड़ा और वैशाली नगर में 90 लाख रुपए से वायु प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लगाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रत्येक दहनघाट के लिए 29.97 लाख रुपये की लागत आएगी। 8 दहनघाटों में इलेक्ट्रिक शवदहन को क्रियान्वित करने का प्रयास किया जाएगा। लक्ष्मी नगर और धरमपेठ जोन में सार्वजनिक कुएं सफाई के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। मनपा को ‘नाग नदी प्रदूषण निवारण परियोजना' के तहत 45 एमएएलडी के एसटीपी प्लांट के लिए पीकेवी की 6 एकड़ जमीन मिली है, लेकिन जमीन के बदले में शहर में मौजूद पंजाबराव देशमुख कृषि विद्यापीठ की 17 इमारतों पर करीब 14 वर्ष तक संपत्ति कर और जलापूर्ति शुल्क माफ करने का प्रस्ताव दिया था। गुरुवार को स्थायी समिति से सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। अब यह प्रस्ताव मनपा की आमसभा में रखा जाएगा। वहां से राज्य सरकार को भेजा जाएगा।
Created On :  
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ
