मामला थाने पहुंचा: मामूली बात पर मुन्ना यादव व परिवार में विवाद

मामूली बात पर मुन्ना यादव व परिवार में विवाद
परिवार के तीन से चार लोग जख्मी दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। विवादित भाजपा नेता मुन्ना यादव का परिवार फिर से सुर्खियों में आ गया। नेता पुत्रों ने पारिवारिक रंजिश के चलते अपने चाचा के परिवार पर ही हमला बोल दिया। नेता पुत्रों समेत परिवार के तीन से चार सदस्य घायल हो गए हैं। मामला धंतोली थाने भी पहुंचा था। बाद में उनके बीच समझौता हो गया, फिर भी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

पत्थर से हमला : भाजपा नेता ओमप्रकाश उर्फ मुन्ना यादव के बेटे करन और अर्जुन का अपने ही चाचा बाला उर्फ मनोज और उसकी पत्नी सोनू से ववाद हाे गया। विवाद मामूली कारण से हुआ। दोनों परिवारों के सदस्यों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, जिसमें करन, अर्जुन, सोनू व अन्य घायल हो गए । बुधवार की सुबह 11:30 बजे हुआ यह विवाद थाने पहुंचा है। बाद में पारिवारिक कारणों को लेकर विवाद होने से दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया, लेकिन करन, अर्जुन, सोनू व अन्य के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की गई है।

Created On :   4 Jan 2024 5:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story