प्रदर्शनी: राज्य के किसानों तक पहुंच रहा तकनीकी ज्ञान : फडणवीस

राज्य के किसानों तक पहुंच रहा तकनीकी ज्ञान : फडणवीस
4 दिवसीय कृषि एग्रोविजन प्रदर्शनी का हुआ समापन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कृषि क्षेत्र में विकास योजनाओं का अधिक प्रचार होना चाहिए। एग्रोविजन प्रदर्शनी किसानों के लिए नई संकल्पना, दृष्टि के साथ तकनीकी ज्ञान दे रही है। 4 दिवसीय कृषि प्रदर्शनी एग्रोविजन का सोमवार को समापन हुआ। फडणवीस इसी मौके पर बोल रहे थे। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, अरुणाचल प्रदेश के कृषि मंत्री तागे टाकी, उत्तरप्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, वर्धा के सांसद रामदास तडस, विधायक टेकचंद सावरकर, हरीश पिंपले, दादाराव केचे, पूर्व सांसद डॉ. विकास महात्मे उपस्थित थे।

प्राकृतिक खेती : फडणवीस ने कहा कि विषमुक्त खेती की संकल्पना को साकार करना है। दो वर्ष में सरकार 35 लाख हेक्टेयर खेती को प्राकृतिक खेती में लाएगी। 22 हजार गांवों में जलयुक्त शिवार योजना चलाई जा रही है। योजना का दूसरा चरण चल रहा है। किसानाें को प्राकृतिक संकट में राहत के लिए एक रुपए में फसल बीमा की योजना चलाई जा रही है। 1.60 करोड़ खाताधारकों का फसल बीमा निकाला गया है। नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी योजना के पहले चरण में विश्व बैंक ने 4 हजार करोड़ रुपए दिए हैं। पहले चरण में पश्चिम विदर्भ व मराठवाड़ा का समावेश किया गया है। नागपुर में एग्रो कन्वेंशन सेंटर के लिए निधि उपलब्ध कराई गई है।

Created On :   28 Nov 2023 7:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story