राजनीति: सीट साझेदारी का फार्मूला तय नहीं : फडणवीस

सीट साझेदारी का फार्मूला तय नहीं : फडणवीस
बोले - चर्चा के बाद सभी की अनुमति से लिए जाएंगे निर्णय

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लोकसभा चुनाव के लिए महायुति में सीट साझेदारी की चर्चाओं पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विराम लगाया है। उन्होंने कहा है- लोकसभा की सीट साझेदारी के लिए महायुति में फार्मूला तय नहीं है। इस संबंध में अब तक चर्चा नहीं हुई है। चर्चा के बाद सभी की अनुमति से निर्णय लिए जाएंगे।

जो सीट जिसके पास, उसी के पास रहेगी : रविवार को एक कार्यक्रम में फडणवीस ने सीट साझेदारी को लेकर बयानबाजी की थी। उससे महायुति में शामिल शिवसेना शिंदे गुट व राकांपा अजित गुट के खलबली मची थी। फडणवीस ने संकेत दिए थे कि, दाेनों दलों में सीट साझेदारी में कटौती होगी। इसी विषय पर सोमवार को फडणवीस ने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा- फिलहाल कुछ भी तय नहीं है। यह अवश्य है कि, जो सीट जिसके पास है उसी के पास रहने दी जाएगी। थोड़ा फेरबदल हो सकता है। फडणवीस ने यह भी बताया कि, अतिवृष्टि के संबंध में जिलाधिकारी को सूचना दी गई है। कहां, कितना नुकसान हुआ, इस संबंध में प्राथमिक रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। राज्य सरकार किसानों की सहायता करेगी। अभी रबी सत्र चल रहा है। राकांपा विधायकों की सुनवाई के विषय पर बोलने से उन्होंने इनकार कर दिया।

Created On :   28 Nov 2023 8:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story