कार्यक्रम: आयुर्वेद हर युग में प्रासंगिक : तिवारी

आयुर्वेद हर युग में प्रासंगिक : तिवारी
धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन

डिजिटल डेस्क, नागपुर | आयुर्वेद के आदि प्रवर्तक भगवान धन्वंतरि जयंती समारोह का आयोजन सौरभ आयुर्वेदिक, टेम्पल बाजार, सीताबर्डी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। भगवान धन्वंतरि का पूजन, दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. विनोद तिवारी ने कहा कि आयुर्वेद अर्थात जीवन का विज्ञान हर युग में मनुष्यों के लिए प्रासंगिक सिद्ध हुआ है। वरिष्ठ सदस्यों छाजुराम शर्मा, नुरुद्दीन भाई, मोहन उपगड़े को सम्मानित किया गया। नाडा संगठन के अध्यक्ष बलराम गुप्ता ने संगठन को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु समस्त कार्यकारिणी की ओर से आश्वासन दिया। संगठन सदस्यों को सर्टिफिकेट वितरण किया गया। महिपाल आर्य, संजय पटवा, मनीष तिवारी, डॉ. गौरव गुप्ता, रामवतार गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता सहित संगठन के अनेक सदस्य उपस्थित थे। संचालन विनोद पुरोहित ने किया। आभार जितेन्द्र शर्मा ने माना।


Created On :   15 Nov 2023 9:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story