आयोजन: युवा महोत्सव 22 नवंबर को मानकापुर क्रीड़ा संकुल में

युवा महोत्सव 22 नवंबर को मानकापुर क्रीड़ा संकुल में
कला, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कला, खेल और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए हर वर्ष मनाया जाने वाला जिला स्तरीय युवा महोत्सव इस वर्ष 22 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मानकापुर स्थित विभागीय क्रीड़ा संकुल परिसर में कला, खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

भाग लेने का आह्वान : जिलाधिकारी डाॅ. विपिन इटनकर ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने अपील की कि जिला स्तर पर इस युवा महोत्सव में बड़ी संख्या में युवा भाग लें। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय पौष्टिक अनाज वर्ष घोषित किया है। इसलिए, इस वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव ने महाराष्ट्र राज्य के लिए अनाज की पैदावार बढ़ाने के लिए विज्ञान के उपयोग और सामाजिक विकास में विज्ञान के योगदान की अवधारणा दी है। इसी संकल्पना के आधार पर महाराष्ट्र में जिला एवं राज्य स्तरीय युवा उत्सव मनाया जाएगा।

अनेक प्रतियोगिताएं : युवा महोत्सव में समूह लोक नृत्य, व्यक्तिगत एकल लोक नृत्य, व्यक्तिगत लोक गीत, एकल लोक गीत, कहानी लेखन, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। प्रतियोगिता के संबंध में जानकारी के लिए जिला खेल अधिकारी पल्लवी धात्रक से संपर्क करने का अनुरोध किया गया है।

Created On :   2 Nov 2023 5:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story