विधान परिषद: महुआ फूल से बनेगा इथेनॉल : फडणवीस

महुआ फूल से बनेगा इथेनॉल : फडणवीस
गड़चिरोली में शराब कारखाने के भूमिपूजन पर उठे सवाल

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महुआ फूल (मोहाफुल) से इथेनॉल जैसे ईंधन तैयार करने को प्राथमिकता देकर गड़चिरोली जिले के आदिवासी बंधुओं के रोजगार को गति दी जाएगी। यह घोषणा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानपरिषद में की।

सत्यजीत तांबे ने खींचा ध्यान : औचित्य का मुद्दा उपस्थित करते हुए विप सदस्य सत्यजीत तांबे ने गड़चिरोली में शराब कारखाने के भूमिपूजन पर आपत्ति जताई थी। तांबे के सवाल का जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि गड़चिरोली जैसे जिले में शराब कारखाने का भूमिपूजन गंभीर मुद्दा है। इस मसले का हल चर्चा से किया जाएगा। समाजसेवी डॉ. अभय बंग से भी इस बारे में चर्चा की जाएगी। डॉ. अभय बंग गड़चिरोली जिले में व्यसन मुक्ति शिविर चलाते हैं। जिले में व्यसनमुक्ति और शराब निर्मिती के विरोध में नीति बनाई जाएगी। यह नीति बनाते समय डॉ. बंग को भी विश्वास में लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गड़चिरोली जिले में मोहा के फुल के संदर्भ में जानकारी ली जाएगी। वहां नैसर्गिक संपत्ति से उद्योग बढ़ोतरी के लिए, आदिवासी बंधुओं को रोजगार उपलब्ध कराने, व्यवसाय वृद्धि के लिए निर्णय लिया जाएगा।

Created On :   12 Dec 2023 6:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story