Nagpur News: वेतन में विलंब हुआ तो जिम्मेदार होंगे विभागीय स्वास्थ्य उपसंचालक, स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में दिया निर्देश

वेतन में विलंब हुआ तो जिम्मेदार होंगे विभागीय स्वास्थ्य उपसंचालक, स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक में दिया निर्देश

Nagpur News. राज्य के ठेका कर्मचारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, आशा वर्कर समेत स्थायी कर्मचारियों के वेतन भुगतान में बार-बार विलंब होता रहता है। नागपुर में पिछले छह महीने से यही स्थिति बनी हुई है। जिसकी शिकायतें स्वास्थ्य मंत्री तक की गई थी। इस विषय को लेकर स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर ने तत्काल एक बैठक ली है। बुधवार को हुई बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि अब यदि वेतन भुगतान में विलंब हुआ तो इसके लिए विभागीय स्वास्थ्य उपसंचालक को जिम्मेदार माना जाएगा।


शिकायतों काे लिया गंभीरता

दिवाली के मुहाने पर आने के बावजूद कर्मचारियों के वेतन नहीं हो पाए थे। सूत्रों ने बताया कि जिले में करीब 2000 से अधिक कर्मचारियों के सामने यह समस्या पैदा हुई थी। महीनों से यह समस्या होने से स्वास्थ्य मंत्री से शिकायतें की गई थी। यही स्थिति राज्य के अन्य जिलों के कर्मचारियों की भी थी। इस विषय को स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से लिया। बुधवार को इस विषय को लेकर तत्काल बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कर्मचारियों का वेतन समय पर होना कितनी जरुरी होता है, इस पर चर्चा की गई। उन्हें अनेक समस्याओं से गुजरना पड़ता है। अब ऐसी नौबत नहीं आनी चाहिए, इसके लिए विशेष निर्देश दिये गए है। बावजूद ऐसा होने पर इसके लिए विभागीय स्वास्थ्य उपसंचालक को जिम्मेदार माना जाएगा। उनसे जवाब मांगा जानेवाला है। बैठक में राज्यभर के स्वास्थ्य उपसंचालक, जिला स्वास्थ्य अधिकारी और सिविल सर्जन्स उपस्थित थे।

इन कर्मचारियों को मिलेगी राहत

अक्टूबर महीने में ठेका कर्मचारियाें को समय पर वेतन देने के लिए एक अधिसूचना जारी की गई थी। दिवाली को देखते हुए यह निर्णय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया था। बैठक में स्थायी व ठेका कर्मचारियों को वेतन प्रस्ताव 15 तारीख तक सरकार को भेजने का निर्णय दिया है। ताकि अगले 10-15 दिनों में इस पर कार्यवाही की जा सके। यह निर्णय ठेका कर्मचारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान, आशा वर्कर समेत स्थायी कर्मचारियों के लिए लिया गया

Created On :   23 Oct 2025 6:59 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story