नागपुर: अंतरंग में विश्व पुस्तक दिवस पर हुई चर्चा, बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया

अंतरंग में विश्व पुस्तक दिवस पर हुई चर्चा, बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया
  • विश्व पुस्तक दिवस पर चर्चा
  • महिलाओं ने हिस्सा लिया

डिजिटल डेस्क, नागपुर. विदर्भ हिन्दी साहित्य सम्मेलन के उपक्रम से अंतरंग महिला चेतना मंच ने "विश्व पुस्तक दिवस' पर डिजिटल दौर में पुस्तकों का महत्व विषय पर एक चर्चा का आयोजन किया। वरिष्ठ साहित्यकार प्रभा मेहता के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। उनसे पुस्तकों की दुनिया पर चर्चा हुई।

बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया

इस अवसर पर डांस दीवाने में नागपुर का नाम रौशन करने वाली छोबी चक्रवर्ती का सम्मान किया गया। अंतरंग संयोजिका शगुफ़्ता यास्मीन काज़ी के संयोजन और संचालन में कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सरस्वती वंदना अमिता शाह ने प्रस्तुत की। डिजिटल दौर में पुस्तकों का महत्व विषय पर रीमा दीवान चड्ढा ने प्रस्तावना दी। रेशम मदान और जिगीशा शाह ने कवियों की रचनाओं पर प्रश्नोत्तरी और गेम खिलाए।

विजेता सखियों को उपहार में पुस्तकें दी गई। नंदिता सोनी ने आभार प्रकट किया। अलका रानी दुबे, मधु सिंघी, सुषमा अग्रवाल, मधु गुप्ता, माधुरी राऊलकर, रश्मि मिश्रा, सुषमा भांगे, डॉ.स्वर्णिमा सिन्हा, डॉ. ज्योति गजभिये, माधुरी मिश्रा मधु, विशाखा खंडेलवाल, नंदिता सोनी, उमा हरगन और रूबी दास ने इस विषय पर अपने विचार पेश किए।

माया शर्मा,लक्ष्मी वर्मा,निरंजना गांधी , सीमा काचोरे, किरण हटवार, नंदा वज़ीर, विधि ग्वालानी, सरिता त्रिवेदी, शीतल पोद्दार, अर्चना चौरसिया, पूनम पांड्या, दीप्ति पांड्या, अनीता गुप्ता आदि बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

Created On :   26 April 2024 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story