नागपुर: पति की प्रताड़ना से तंग आकर कर ली आत्महत्या, मृत महिला की बहन का आरोप

पति की प्रताड़ना से तंग आकर कर ली आत्महत्या, मृत महिला की बहन का आरोप
  • व्यक्ति ने लगाई फांसी
  • पति की प्रताड़ना से तंग आई
  • महिला ने की आत्महत्या

डिजिटल डेस्क, नागपुर. जरीपटका क्षेत्र में पत्नी को पति ने आत्महत्या के लिए मजबूर किया। मृतका वंशिका केशवानी है। मृतका की बहन हेमा दिलीप नागपाल का आरोप है कि, बहन वंशिका काे बहनोई जितेंद्र केशवानी ने आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया, जिसके चलते उसने गत 30 अगस्त को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र केशवानी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार क्वार्टर नं.-206, हाउसिंग बोर्ड, दयानंद पार्क के पास जरीपटका निवासी हेमा नागपाल (39) ने जरीपटका थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि, उसकी बहन वंशिका की शादी जितेंद्र चोटीराम केशवानी (40), हुडको कॉलोनी, जरीपटका निवासी से हुई थी। जितेंद्र हमेशा वंशिका पर शक करता था, इसलिए वह हमेशा वंशिका से मारपीट करता था। उसे घर खर्च के लिए पैसे भी नहीं देता था। वह वंशिका को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ना देता। जितेंद्र की प्रताड़ना से परेशान होकर वंशिका ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में शुरूआत में जरीपटका पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान मृतक की बहन हेमा नागपाल की शिकायत पर अब जितेंद्र केशवानी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज उसे गिरफ्तार किया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है।

व्यक्ति ने लगाई फांसी

अजनी क्षेत्र में एक 56 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गोविंददास अपूर्वदास, कोलकाता निवासी है। गोंविददास कुकड़े ले-आउट में किराए से रहता था। 4 फरवरी को उसने कमरे में सीलिंग पंखे में रस्सी बांधकर फांसी लगा ली। फंदे पर लटका देखकर उसे नीचे उतारकर मेडिकल अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रमेश दहीकर की सूचना पर अजनी पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया।

इसासनी तालाब में युवक का शव मिला

एमआईडीसी क्षेत्र के इसासनी स्थित तालाब में एक 21 वर्षीय युवक का शव मिला। मृतक गोलू गोपाल यादव, भीम नगर, इसासनी निवासी है। गोलू यादव का गत 3 फरवरी को बौद्ध नगरी खदान, माधव नगरी, इसासनी के तालाब में शव देखा गया। इसकी एमआईडीसी पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव बाहर निकालकर उसे एम्स भेजा। पुलिस ने इस मामले में फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

Created On :   5 Feb 2024 1:45 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story