- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जारी है विमानों की देरी का सिलसिला,...
परेशानी: जारी है विमानों की देरी का सिलसिला, लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों में जबर्दस्त नाराजी

- हवाई यात्री हो गए परेशान
- जता रहे नाराजगी
Nagpur News. उड़ानों में देरी का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई 6185, नागपुर-दिल्ली फ्लाइट, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सुबह 5.31 बजे उड़ान भरने वाली थी। हालांकि, फ्लाइट छह घंटे की देरी से रवाना हुई। फ्लाइट ने सुबह 11.13 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसके अलावा, एयर अरेबिया की जी 9415 शारजाह-नागपुर फ्लाइट एक घंटे की देरी से, इंडिगो की 6ई 5124 मुंबई-नागपुर फ्लाइट एक घंटे की देरी से, 6ई 5022 दिल्ली-नागपुर फ्लाइट 1 घंटा 26 मिनट की देरी से, 6ई 5013 मुंबई-नागपुर फ्लाइट करीब एक घंटा की देरी से और 6ई 122 गोवा-नागपुर फ्लाइट 1 घंटे 50 मिनट की देरी से रवाना हुई।
सूत्रों ने बताया कि 6ई 6934 नागपुर-गोवा उड़ान लगभग दो घंटे, 6ई 462 नागपुर-मुंबई उड़ान एक घंटे, 6ई 2099 नागपुर-दिल्ली उड़ान तीन घंटे, 6 ई 6095 नागपुर-पुणे उड़ान लगभग एक घंटे, 6ई 659 नागपुर-मुंबई उड़ान एक घंटे और 6ई 5174 नागपुर-मुंबई फ्लाईट ने सवा घंटे देरी से उड़ान भरी। उड़ानों में देरी से यात्री परेशान हो गए हैं। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से यात्रियों में जबर्दस्त नाराजी है।
Created On :   10 Nov 2025 6:19 PM IST













