- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अब विमान की तरह एसी बस में मिलेगा...
Nagpur News: अब विमान की तरह एसी बस में मिलेगा चाय-नाश्ता, परोसेंगी बस होस्टेस

- बायपास मार्ग पर विशेष वातानुकूलित बस सेवा शुरू की जा रही है
- विमान के समान इस बस में बस होस्टेस चाय-नाश्ता परोसेगी
- गडकरी ने कहा - विमान की तरह एसी बस में मिलेगा चाय-नाश्ता
Nagpur News. जल्द ही बायपास मार्ग पर विशेष एसी बस सेवा शुरू की जा रही है। जो आपका सफर और आरामदायक बनाने जा रही है। खास बात है कि इसमें विमान के समान बस होस्टेस चाय-नाश्ता परोसेगी। इस बस का किराया अन्य बसों की तुलना में कम होगा। बस प्रकल्प के लिए निविदा जारी कर दी गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने जानकारी दी। शनिवार को सीए विद्यार्थियों की राष्ट्रीय परिषद में वे मार्गदर्शन कर रहे थे। उन्होंने बताया-फ्लैश चार्जिंग बस प्रकल्प का काम पूरा हो रहा है।
उच्च दर्जे वाली इस बस में 135 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। बायपास पर विविध स्थानों पर बस स्थानक रहेंगे। उन स्थानकों पर ही बस चार्जिंग की सुविधा रहेगी। यह विश्व स्तर पर सर्वोत्तम बस होगी। प्रस्तावित फ्लैश चार्जिंग बस में चार्जिंग तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। गडकरी ने यह भी कहा कि कचरे के नियोजन की आधुनिक योजना पर काम किया जा रहा है। विकसित देशों में कचरे पर आधारित बिजली उत्पादन प्रकल्प चल रहे हैं। देश में भी इस तरह के प्रकल्प लाए जाएंगे। कचरे की इतनी मांग रहेगी कि उसके लिए दंगे भी हो सकते हैं।
यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए नियुक्त होंगी बस होस्टेस
- लग्जरी बसों में यात्रियों की सेवा और सुरक्षा के लिए बस होस्टेस नियुक्त की जाती हैं। जो हवाई जहाज की एयर होस्टेस से कुछ हद तक मिलती-जुलती होती है, लेकिन यह बस में होती है।
- यात्रियों का स्वागत करना
- यात्रियों को बस में चढ़ने पर नम्रता से स्वागत करना
- टिकट चेक कर सकती हैं (कभी-कभी), या यात्रियों को उनकी सीट तक पहुंचने में मदद करती हैं।
- सुरक्षा संबंधी जानकारी देना
- यात्रियों को इमरजेंसी निकास, फायर एक्सटिंग्विशर जैसी बातों की जानकारी देना।
सेवा प्रदान करना
- खाने-पीने की चीजें बांटना (पानी, चाय, स्नैक्स आदि)
- यात्रियों से विनम्र व्यवहार करना और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना
- साफ-सफाई का ध्यान रखना
- यह सुनिश्चित करना कि बस के अंदर सफाई बनी रहे।
- यात्रियों द्वारा फैलाई गई गंदगी को साफ करवाना या सफाई कर्मचारी को बताना
अन्य जिम्मेदारियां
- बस चालक और कंडक्टर के साथ समन्वय रखना।
- यात्रियों की शिकायतों या ज़रूरतों को सही तरीके से संबोधित करना।
Created On :   6 July 2025 7:51 PM IST