- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- इंडिया गठबंधन एजेंडा विहीन - फडणवीस
इंडिया गठबंधन एजेंडा विहीन - फडणवीस

- एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री को हटाना है
- इंडिया गठबंधन एजेंडा विहीन
डिजिटल डेस्क, नागपुर. कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष के गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. (इंडिया) को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि, इस गठबंधन का कोई एजेंडा नहीं है। यह गठबंधन एजेंडा लेस है। गुरुवार को पत्रकारों से चर्चा में फडणवीस ने कहा कि, विपक्ष के पास केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बोलने के लिए कोई मुद्दा ही नहीं है।
एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री को हटाना है
उन्होंने कहा- इस गठबंधन का एकमात्र एजेंडा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हटाना है, लेकिन मोदी जनता के मन में हैं। उन्हें विपक्ष नहीं हटा पाएगा। मोदी के नेतृत्व व कर्तव्य से देश प्रगतिपथ पर है। प्रधानमंत्री मोदी ने गरीब कल्याण का एजेंडा अपनाया है। सामान्य वर्ग के मन में माेदी हैं। विपक्ष के जो दल एकजुट हो रहे हैं, यह उनकी विवशता है। वे देश के विचार के लिए नहीं, बल्कि अपनी बंद हो रही राजनीतिक दुकान को बचाने के लिए एकत्र आए हैं। अब तक 5 दलों ने प्रधानमंत्री पद पर दावा किया है। विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार तय नहीं हो पाया है। बैनरबाजी व घोषणाबाजी के माध्यम से केवल टाइमपास किया जा रहा है। विपक्ष के इन प्रयासों का कोई परिणाम नहीं होगा।
Created On :   1 Sept 2023 6:44 PM IST












