संघ की प्रार्थना: सोशल मीडिया पर छाईं प्राजक्ता माली

सोशल मीडिया पर छाईं प्राजक्ता माली
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव में शामिल हुई

डिजिटल डेस्क, नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजयादशमी उत्सव में शामिल हुई मराठी फिल्मों की अभिनेत्री प्राजक्ता माली सोशल मीडिया पर छाई रहीं। संघ की प्रार्थना के समय स्वयंसेवक की मुद्रा में उनकी तस्वीर चर्चा में रही। अभिनेत्री माली गरबा कार्यक्रम के सिलसिले में नागपुर आई थीं। इसी दौरान वह संघ के कार्यक्रम में शामिल हुईं। सभा मंच की बांयी ओर पहली पंक्ति में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बाद राष्ट्रसेविका समिति की प्रमुख पदाधिकारी थीं। उनके बाद संगीतकार शंकर महादेवन की पत्नी संगीता महादेवन के साथ प्राजक्ता माली थीं। कार्यक्रम के बाद माली ने केंद्रीय मंत्री गडकरी व उपमुख्यमंत्री फडणवीस के अलावा राजे रघुजी भोंसले के आवास पर जाकर उनसे चर्चा की। इस संबंध में माली ने अपने अनुभव सोशल मीडिया पर साझा भी किए हैं। केंद्रीय मंत्री गडकरी व उपमुख्यमंत्री फडणवीस साथ में बैठे थे, लेकिन वे आपस में बातचीत करते कम ही नजर आए।

Created On :   26 Oct 2023 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story