- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अकाउंट सहायक ने महिला व्यवसायी से...
Nagpur News: अकाउंट सहायक ने महिला व्यवसायी से की 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी

Nagpur News धंतोली क्षेत्र में एक महिला व्यवसायी के बैंक खाते से 50 लाख रुपए हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को एक प्रतिष्ठित निजी बैंक का शाखा प्रबंधक बताकर महिला पहले विश्वास में लिया और फिर उसके खाते के बारे में जानकारी हासिल कर ठगी की। इसी तरह प्रताप नगर क्षेत्र की एक युवती को झांसा देकर साइबर अपराधी ने करीब 7.50 लाख रुपए ऐंठ लिए। घटनाएं अलग-अलग थाने में दर्ज की गई है।
धंतोली में एक निजी बैंक का शाखा प्रबंधक बताया : 38 वर्षीय महिला व्यवसायी को अपनी फर्म के खातों से वित्तीय लेन-देन की जांच के लिए सहायक की तलाश थी। इस दौरान उनकी सौरभ दुर्गाकुमार मिश्रा (32), त्रिमूर्ति नगर, निवासी से मुलाकात हुई। सौरभ मिश्रा ने उसे बताया कि, वह धंतोली स्थित एक निजी बैंक का शाखा प्रबंधक है। महिला ने उसे अपना बैंक खाता संभालने की अनुमति दे दी, लेकिन सौरभ ने विश्वासघात किया।
रकम ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली : सौरभ ने नेट बैंकिंग का दुरुपयोग कर महिला के खाते से 50 लाख रुपए अपने खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर चपत लगा दी। महिला काे जब यह बात पता चली, तब उसने साइबर पुलिस थाने में शिकायत की। अारोपी ने महिला के मोबाइल फोन का भी इस्तेमाल कर खाते पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया था। जब बड़ी अनियमितता सामने आई, तो महिला ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। प्रकरण की जांच आर्थिक अपराध शाखा ने शुरू कर दी है।
फाेरेंसिक लैब में कर्मचारी है पीड़िता : शहर में एक और साइबर ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें फाेरेंसिक लैब की एक महिला कर्मचारी के साथ ठगी की गई। महिला का आरोप है कि, उसके साथ स्वावलंबी नगर स्थित संचयनी प्रेसिजन कंपनी के डॉ. मनीष मधुक और कविता शर्मा ने 7.5 लाख रुपए की चपत लगाई है। इन दोनों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर पीड़िता से परिचय बढ़ाया और विदेश से लौटने के लिए पैसों की जरूरत बताकर उनसे रकम की उगाही की। पीड़िता ने साइबर पुलिस में शिकायत की, जिसके आधार पर प्रताप नगर थाने में ठगी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
Created On :   28 Nov 2025 1:14 PM IST















