- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कोहरे का असर : विमान और ट्रेनों की...
Nagpur News: कोहरे का असर : विमान और ट्रेनों की लेट-लतीफी जारी

Nagpur News उत्तर भारत में पड़ रहे कोहरे के कारण विमानों और ट्रेनों के आवागमन पर असर पड़ रहा है। इनकी लेट-लतीफी के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। गुरुवार को भी इन पर कोहरे का असर देखा गया। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमानों की लेट-लतीफी गुरुवार को भी जारी रही। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और इंदौर से आने वाली उड़ानों ने घंटों देरी से उड़ान भरी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर 4:35 बजे वाली मुंबई-नागपुर उड़ान 6ई 6235 दो घंटा 18 मिनट देरी से रात 8:30 बजे नागपुर पहुंची। उसी प्रकार शाम 4:35 बजे वाले बंगलुरु-नागपुर विमान ने 3 घंटा 38 मिनट देरी से उड़ान भरी और रात 10 बजे नागपुर पहुंची। हैदराबाद-नागपुर उड़ान संख्या 6ई 7543 रात 9 बजे 28 मिनट देरी से पहुंची। इंडिगो की पुणे-नागपुर 6798 उड़ान 1 घंटा 49 मिनट देरी से पहुंची। दोपहर 12:15 वाले इस विमान ने 1:56 बजे उड़ान भरी और 3:24 बजे पहुंची। इंदौर-नागपुर उड़ान 41 मिनट और दिल्ली-नागपुर विमान 44 मिनट देरी से नागपुर पहुंची। गुरुवार को नागपुर रेलवे स्टेशन पर आने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर पड़ने लगा है। खासकर दिल्ली लाइन से आने वाली गाड़ियां बहुत ज्यादा देरी से पहुंचने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। दिनभर प्लेटफार्म पर यात्रियों को ट्रेनों के इंतजार में देखा गया।
देर से चलने वाली गाड़ियां : विलंब से आने वाली गाड़ियों में पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस 3 घंटे 15 मिनट, बंगलुरु-दानापुर स्पेशल 13 घंटे 15 मिनट, हावड़ा-मुंबई मेल 2 घंटे 10 मिनट, गया-मुंबई विकली एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट, शालीमार-मुंबई ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस 4 घंटे 15 मिनट, हावड़ा-पुणे आजाद हिंद एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट, पटना-चर्लापल्ली एक्सप्रेस 3 घंटे 10 मिनट, शालीमार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 6 घंटे 15 मिनट लेट रही।
यह भी पढ़े -जिम - मॉर्निंग वॉक का यूथ में क्रेज, 30 डेज फिटनेस चैलेंज, नो शुगर वीक और ट्रेंड में डेली वॉक
Created On :   28 Nov 2025 12:24 PM IST














