- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अंतरराष्ट्रीय साइबर घाेटाला प्रकरण...
Nagpur News: अंतरराष्ट्रीय साइबर घाेटाला प्रकरण , मास्टर माइंड सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

- नागपुर की क्राइम ब्रांच ने जम्मू-कश्मीर से दबोचा, गिरोह का सरगना मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर का निवासी
- पहले पकड़े गए थे 23 आरोपी, अब संख्या 25 हुई
Nagpur News शहर की क्राइम ब्रांच ने हाल ही में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी और हवाला रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस प्रकरण में पहले 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। अब इस प्रकरण के कथित मास्टर माइंड अभिषेक विश्वकर्मा (20), नरसिंहपुर, मध्यप्रदेश निवासी और उसका साथी रोहित अहीर (29), सुभाष नगर, प्रतापनगर, निवासी को क्राइम ब्रांच की यूनिट 4 की टीम ने जम्मू कश्मीर से गिरफ्तार किया है। संभवत: बुधवार को दोनों आरोपियों को नागपुर लाया जाएगा। न्यायालय में पेश किया जाएगा। इन दोनों की गिरफ्तारी से आरोपियों की संख्या बढ़कर 25 हो गई है। यह गिरोह कथित तौर पर ठगी गई रकम चीन, इंडोनेशिया सहित अन्य देशों में भेजता था। यह गिरोह नौकरी के प्रस्ताव, निवेश योजनाओं और "डिजीटल अरेस्ट जैसे फर्जीवाड़े के माध्यम से लोगों को ठगता था।
गिरोह ठगी की रकम विदेश भेजता था : जांच में पता चला है कि, ठगी की रकम क्रिप्टो करेंसी और हवाला नेटवर्क के जरिए चीन, हांगकांग और इंडोनेशिया भेजता था। गिरोह का जाल भारत के 21 राज्यों में फैला था और इसमें कथित तौर पर 21 करोड़ से अधिक का लेन-देन शामिल था। नागपुर पुलिस ने आरोपियों से लगभग 1.8 करोड़ नकद, 1.5 किग्रा सोना और एक बीएमडब्ल्यू कार सहित अन्य सामान जब्त किया है। नागपुर पुलिस की यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय धोखाधड़ी नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। क्राइम ब्रांच के उपायक्त राहुल माकणीकर ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में छिपे दोनों मुख्य मास्टर माइंड क्राइम ब्रांच के हाथ लगने पर अब इस गिरोह ने किए कुल फर्जीवाड़े की सही संख्या सामने आ सकेगी।
यह भी पढ़े -राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र को सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार से किया सम्मानित, नवी मुंबई नगर निगम को मिली उपलब्धि
यह है सिंडिकेट : पुलिस ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा से 28 में से 25 आरोपियों को गिरफ्तार किया था तथा 17.47 लाख की संपत्ति जब्त की, जिसमें एक बीएमडब्ल्यू कार शामिल थी। आरोपियों के 53 लाख रुपए बैंक खातों में फ्रीज किए जा चुके हैं। दोनों मास्टर माइंस से पूर्व गिरफ्तारर आरोपियों में रोहित कांबले, सोहेल सलीम खान, अश्विन भार्गव, अनिलकुमार सर्वेश्वर, सुशांत राऊत, श्रेयस मस्के, पंकज टेटे, शेख मैदूल रहमान, अजहर शेख सिराज, पंकज विश्वकर्मा, अक्षय काजले, अभिषेक गुप्ता, दीपक विश्वकर्मा, विजय नरोटे, सुजीत सिंह बेदी, सागर बागड़े, चंद्रकांत शिरोले, राहुल जुनी, देवेश वजीर, महेश वजीर, अमर वाघोलकर और आशीष बसेडिया शामिल हैं।
Created On :   19 Nov 2025 1:32 PM IST














