- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अफीम विक्रेता के घर मेें पड़ा छापा,...
Nagpur News: अफीम विक्रेता के घर मेें पड़ा छापा, सवा छह लाख रुपए का माल जब्त

- अफीम विक्रेता के घर यूनिट क्रमांक पांच की टीम ने छापा मारा
- लाखों रुपए की अफीम और अन्य सामग्री जब्त
Nagpur News. अफीम विक्रेता के घर यूनिट क्रमांक पांच की टीम ने छापा मारा। लाखों रुपए की अफीम और अन्य सामग्री जब्त की गई है। कपिल नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार दोपहर अदालत में पेश कर उसे पुलिस रिमांड में लिया गया , जबकी उसके फरार साथी तलाश जारी है। उसके अंतरराज्यीय स्तर पर तार जुडे हुए हैं। आरोपी हरमित सिंह गुरम की उम्र 47 साल वर्ष है।
टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि हरमीत सिंह अफीम की बिक्री करता था। बड़े पैमाने पर उसने शहर में नशे का जाल फैला रखा है। उसकी गंभीरता से परिसर को घेर लिया गया और उसके निवास स्थान पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान उसके घर का कोना-कोना छान मारा गया। जिससे 2 किलो 469 ग्राम अफीम पुलिस के हाथ लगी। जिसकी कीमत 4 लाख 93 हजार रुपए बताई जा रही है। लंबे समय बाद अफीम की बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी है।
कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से नशे की सामग्री के अलावा नकद 96 हजार 700 रुपए, ग्राहकों को अफीम देने के इस्तमाल की जाने वाली जिप लॉक पन्नी 50 नग, दो मोबाइल आदी समेत कुल 6 लाख 18 हजार 550 रूपए का माल जब्त किया गया है। पूछताछ के दौरान शुरुआती दौर में आरोपी टालमटोल जवाब देने लगा था। सख्ती बरतने पर वह तोते की तरह बोल पड़ा।
पता चला कि आरोपी झारखंड राज्य के गुमला निवासी गौतम नामक व्यक्ति से अफीम की खरीदी करता है और शहर और आस-पास के क्षेत्र में उसकी तस्करी करता है। प्रकरण से हरमित और गौतम के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। इस बीच गुरुवार की दोपहर अदालत में पेश कर हरमित को पुलिस रिमांड में लिया गया है। साइबर टीम की मदद से उसके मोबाइल खंगाले जा रहे हैं, ताकी नशे के कारोबार से जुड़े और भी लोगों को पता लगाया जा सके। इस बीच पुलिस फरार आरोपी गौतम की तलाश में पुलिस झारखंड जाने की तैयारी में है।
Created On :   15 May 2025 7:06 PM IST