Nagpur News: बाबू धीरज रखो जरा, सब ओपन हो जाएगा, हनी ट्रैप सीडी पर वडेट्टीवार का तंज

बाबू धीरज रखो जरा, सब ओपन हो जाएगा, हनी ट्रैप सीडी पर वडेट्टीवार का तंज
  • हनी ट्रैप सीडी को लेकर कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार का निशाना
  • बोले - सब ओपन हो जाएगा

Nagpur News. हनी ट्रैप सीडी उजागर करने संबंधी सवाल पर विधानसभा के कांग्रेस पक्ष नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि छिपे हुए चेहरे जल्द ही बाहर आएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा-बाबू धीरज रखो जरा, सब ओपन हो जाएगा। बुधवार को वडेट्टीवार ने पत्रकारों से चर्चा की। वडेट्टीवार सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने दावा किया है कि नाशिक में हनी ट्रैप प्रकरण हुआ था। हनी ट्रैप में मंत्री, अधिकारी फंसे। इसी से महाविकास आघाडी की सरकार गिरायी गई। इस पर जलसंसाधन मंत्री गिरीश महाजन ने कहा है कि हनी ट्रैप की सीडी हो तो त्वरित उजागर किया जाए। इसी संबंध में वडेट्टीवार ने कहा-हनी ट्रैप नाशिक, पुणे में हुआ है। सरकार में मनमानी चल रही है। आरोप लगने के बाद भी किसी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। हनी ट्रैप में अनेक बड़े अधिकारी, वर्तमान व पूर्व मंत्री फंसे है। करीब 200 करोड की वसूली किये जाने की जानकारी सामने आ रही है। वसूली करनेवाला कार्यकर्ता किसका है, इस संबंध में नहीं बोला जा रहा है। हनी ट्रैप उजागर होने से िछपे हुए चेहरे जल्द ही बाहर आएंगे। नगरविकास विभाग के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर अनिवार्य किए गए है। इस संबंध में वडेट्टीवार ने कहा-मुख्यमंत्री अब सभी स्थान पर बॉस है। नागपुर का वर्चस्व कायम रखने के लिए उन्होंने सर्वाधिकार अपने हाथ में रखा है।

मंत्री कोकाटे को पद से हटाए

वडेट्टवार ने कहा कि कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को त्वरित पद से हटा दिया जाना चाहिए। किसानों भिखारी कहनेवाले, विधानसभा में रमी खेलनेवाले कृषिमंत्री सरकार को पसंद हो तो कार्रवाई न करें, अन्यथा उन्हें एक मिनट भी पद पर न रखें। नागपुर में होस्टल में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले पर वडेट्टीवार ने कहा कि मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का शहर होने के बाद भी नागपुर में किशोरी सुरक्षित नहीं है। होस्टल में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। किशोरी को मोबाइल फोन चोरी गया। अपराधियों पर पुलिस की धाक नहीं है।

Created On :   23 July 2025 7:57 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story