Nagpur News: सावधान - आरटीआई में चौंकाने वाला खुलासा, 11 अरब से अधिक के फ्रॉड, सिर्फ 12.83 करोड़ की वसूली

सावधान - आरटीआई में चौंकाने वाला खुलासा, 11 अरब से अधिक के फ्रॉड, सिर्फ 12.83 करोड़ की वसूली
  • भारत में हर दिन 6,000 से भी ज़्यादा लोग साइबर अपराधियों का शिकार बन रहे हैं
  • विश्लेषण के अनुसार, 2025 में साइबर अपराध की शिकायतें 25 लाख का आंकड़ा पार कर सकती हैं|
  • 2025 में अभी तक 261 मामले दर्ज

Nagpur News. संतरा नगरी में आर्थिक अपराध के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अधिकांश मामलों को सुलझाने में पुलिस नाकाम रही है। शहर में आर्थिक अपराध से जुड़े 817 मामले अभी भी अनसुलझे पड़े हैं। सवा चार साल में 11 अरब रूपये से अधिक के फ्रॉड हुए है। अकेले 2025 में अभी तक 229 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी हुई है। आरटीआई कार्यकर्ता अभय कोलारकर द्वारा आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों की जानकारी मांगी गई, तो यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

2025 में अभी तक 261 मामले दर्ज

बता दें कि, 4 साल 5 माह में शहर में आर्थिक अपराध से जुड़े 2566 मामले दर्ज हुए। सिर्फ 1749 प्रकरण ही क्राइम ब्रांच पुलिस उजागर कर पाई है। इन पांच सालों में 11 अरब से अधिक का आर्थिक फ्रॉड किया गया। पुलिस इसमें से 12.83 करोड़ रुपए ही अब तक जब्त कर सकी है। अभी भी 10.87 अरब की रिकवरी होना बाकी हैै। औसतन देखा जाए तो पुलिस द्वारा कुल रकम का सिर्फ 1.5 प्रतिशत ही रिकवर कर सकी है। नागपुर में वर्ष 2023 और 2024 में आर्थिक अपराध के सबसे अधिक मामले दर्ज किए गए। वहीं, 2025 में अभी तक 261 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

दैनिक शिकायतें : नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के अनुसार, भारत में हर दिन 6,000 से भी ज़्यादा लोग साइबर अपराधियों का शिकार बन रहे हैं।

शिकायतों में वृद्धि: विश्लेषण के अनुसार, 2025 में साइबर अपराध की शिकायतें 25 लाख का आंकड़ा पार कर सकती हैं|

एक नजर - कब कितने मामले हुए दर्ज


नागपुर में आर्थिक अपराध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इनमें से अधिकांश मामले धोखाधड़ी और ठगी से संबंधित हैं। आर्थिक अपराधियों द्वारा नए-नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगा जा रहा है।

लालच में गंवाई कमाई

लालच में आकर लोग अपनी जिंदगी की सारी कमाई गंवा बैठे हैं या उनसे आर्थिक अपराधियों ने ठग लिए हैं। अभय कोलारकर को आरटीआई के माध्यम से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 से 2025 (मई माह तक) नागपुर में आर्थिक अपराध के 2566 मामले दर्ज किए गए। इसमें 814 आरोपी गिरफ्तार किये गए। इन आरोपियों से 1749 मामलों का खुलासा हुआ है। अभी भी 817 मामले अनसुलझे पड़े हैं। पुलिस जांच-पड़ताल करने का दावा कर रही है।

Created On :   25 Jun 2025 7:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story