Nagpur News: 9 पेड़ फोरेंसिक लैब परिसर में उखाड़कर मिट्टी में दबाए, मनपा ने उपसंचालक को भेजा नोटिस

9 पेड़ फोरेंसिक लैब परिसर में उखाड़कर मिट्टी में दबाए, मनपा ने उपसंचालक को भेजा नोटिस
  • सात दिन में मांगा स्पष्टीकरण
  • पेड़ फोरेंसिक लैब परिसर में उखाड़कर मिट्टी में दबाए
  • रहाटे कॉलोनी में सरकारी प्रादेशिक न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला

Nagpur News. शहर को हरा-भरा बनाने करोड़ों रुपए पौधारोपण और देखभाल पर खर्च किए जा रहे हैं। शहरीकरण की होड़ में पर्यावरण का बिगड़ता संतुलन कायम करने शासकीय स्तर पर अनेक उपाय योजनाएं की जा रही हैं। उधर सरकारी फोरेंसिक लैब परिसर में नई इमारत निर्माण के लिए 9 पेड़ों को उखाड़कर मिट्टी में दबाने की जानकारी सामने आई है। इसकी शिकायत मिलने पर मनपा के उद्यान विभाग ने फोरेंसिक लैब के उपसंचालक को नोटिस भेजकर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।

तने अभी भी पड़े हैं

वर्धा रोड पर रहाटे कॉलोनी में सरकारी प्रादेशिक न्याय सहायक वैज्ञानिक प्रयोगशाला (फोरेंसिक लैब) है। संस्था की नई इमारत निर्माण में आड़े आ रहे विविध प्रजाति के 9 पेड़ उखाड़कर मिट्टी में दबा दिए गए। सचिन खोब्रागड़े ने प्रत्यक्ष मुआयना कर मनपा को ऑनलाइन शिकायत की। अनुसया काले छब्रानी ने प्रत्यक्ष मौके का निरीक्षण किया। लैब परिसर में नीलगिरी के 3 और आड़जात 6 पेड़ों को उखाड़कर मिट्टी में दबाने की जानकारी दी। खुदाई में उखड़े पेड़ों के तने अभी भी वहीं पड़े बताए जाते हैं।

कार्रवाई पर निगाहें

मनपा की बिना पूर्व अनुमति के पेड़ों को उखाड़कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने पर मनपा के वृक्ष संवर्धक ने फोरेंसिक लैब के उपसंचालक के नाम नोटिस भेजा है और सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर महाराष्ट्र (नागरी) वृक्ष जतन कानून 1975 एक्सएलवी सेक्शन 8 (1) का हनन के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। आम नागरिकों के साथ सख्ती से पेश आने वाला मनपा प्रशासन कार्रवाई करता है, इस पर सभी की निगाहें हैं।

Created On :   17 Nov 2025 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story