- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- मित्र से विकास को दिशा - 5 वर्षों...
Nagpur News: मित्र से विकास को दिशा - 5 वर्षों में जीएसडीपी 35 लाख करोड़ तक ले जाने का लक्ष्य

- महाराष्ट्र में विकास की बड़ी संभावना
- नए महाराष्ट्र का निर्माण होगा
Nagpur News. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विश्वास व्यक्त किया कि आज शुरू की गई ‘महास्ट्राइड' राज्य के विकास को दिशा देने वाली एक महत्वपूर्ण उपक्रम के रूप में जानी जाएगी। सरकार एक संस्था है। यदि एक संस्था के रूप में इसकी क्षमता और संस्थागत संरचना को ठीक से बनाया जाता है, तो इसमें कोई संदेह नहीं है कि हम एक बड़ा परिवर्तन प्राप्त कर सकते हैं। हमने 100-दिवसीय प्रशासनिक सुधार उपक्रम के बाद 150-दिवसीय उपक्रम हाथ में लिया है।
‘महास्ट्राइड' प्रकल्प का शुभारंभ
मुख्यमंत्री फडणवीस ने ‘महास्ट्राइड' प्रकल्प का शुभारंभ मिहान में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के सभागार में किया। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, वित्त व नियोजन राज्य मंत्री एड. आशीष जयस्वाल, मित्रा के उपाध्यक्ष राजेश क्षीरसागर, उपाध्यक्ष राणा जगजीत सिंह पाटील, मित्रा के सीईओ व मुख्यमंत्री के मुख्य आर्थिक सलाहकार प्रवीण सिंह परदेशी, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश कुमार मीना, अतिरिक्त मुख्य सचिव राजगोपाल देवड़ा, विश्व बैंक के मारचीन पियाटकॉस्की प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
महाराष्ट्र में विकास की बड़ी संभावना
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र के गठन से 2013-14 तक, हमारा जीएसडीपी 15 लाख करोड़ तक पहुंच गया। 2013-14 से 2019-20 तक 29 लाख करोड़ तक पहुंचा। पिछले पांच वर्षों का विचार करें तो यह 45 लाख करोड़ तक पहुंच गया। यदि हम इस विकास को विद्वानों के नजरिए से देखें तो हम देखेंगे कि हमने पिछले दस वर्षों में 30 लाख करोड़ की वृद्धि हासिल की है। महाराष्ट्र में विकास की बहुत बड़ी संभावना है। उन्होंने कहा कि कुल 45 लाख करोड़ जीएसडीपी में केवल सात जिले 50 प्रतिशत तक जीएसडीपी तैयार करते हैं। राज्य के लिए 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना पूरा करना है, तो विकास प्रक्रिया में राज्य के हर जिले का योगदान आवश्यक है।
नए महाराष्ट्र का निर्माण होगा
उन्होंने कहा कि जिलाधीशों को यह देखना चाहिए कि हम राज्य के जीएसडीपी के विकास में कहां हैं और इस बारे में सोचें कि हमारा जिला क्या योगदान दे सकता है। हमारे पास धन की कमी नहीं है, जरूरत है उचित डेटा-आधारित नियोजन की। नए महाराष्ट्र का निर्माण ‘मित्र' के माध्यम से होगा।
राज्य का बड़ा योगदान रहेगा : शिंदे
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि " मित्र" यह संगठन महाराष्ट्र को विकास की ओर ले जाएगा। महाराष्ट्र को विकसित भारत के सपने को साकार करने में महाराष्ट्र का बड़ा योगदान होगा।
जिलाधीशों ने दिया प्रजेंटेशन
राज्य के छह संभागों में से प्रत्येक से एक जिलाधीश ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के समक्ष प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें नागपुर संभाग से गड़चिरोली के जिलाधीश अविशांत पंाडा, अमरावती संभाग से वाशिम के जिलाधीश भुवनेश्वरी एस., संभाजीनगर संभाग से धाराशिव जिलाधीश कीर्तिकिरण पुजार, नासिक संभाग से जलगांव जिलाधीश आयुष प्रसाद, कोंकण संभाग से ठाणे जिलाधीश अशोक शिंगारे, पुणे संभाग से कोल्हापुर जिलाधीश अमोल येडगे ने जिलों का प्रस्तुतिकरण दिया।
Created On :   29 Jun 2025 8:55 PM IST