Nagpur News: 27 फीसदी आरक्षण पर ही चुनाव, मनपा चुनाव में वर्चस्व साबित करने की चुनौती

27 फीसदी आरक्षण पर ही चुनाव, मनपा चुनाव में वर्चस्व साबित करने की चुनौती
  • 27 फीसदी आरक्षण पर ही चुनाव
  • आरक्षण सूची सदस्य संख्या

Nagpur News. सर्वोच्च न्यायालय से ओबीसी आरक्षण के प्रस्ताव को मान्यता देने के बाद स्थानीय निकायों के चुनावों का रास्ता अब साफ हो गया है। मनपा के निर्वाचन कक्ष से भी साल 2017 की तर्ज पर प्रभाग रचना और आरक्षण को मान्य कर तैयारियां की जा रही है। शहर में 151 सदस्य संख्या वाली मनपा में 41 वार्ड में ओबीसी आरक्षण लागू रहेगा। मनपा अधिकारियों की ओर से प्रभाग रचना, मतदाता पुर्नरीक्षण समेत अन्य तैयारियों को पूरा किया जा रहा है। शहर में करीब 1 लाख से अधिक मतदाता बढ़ने के बाद भी आरक्षण पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़ेगा। महानगरपालिका के साल 2017 के मनपा चुनावों में सबसे बड़े दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी को विजय मिली थी। इस चुनाव में भाजपा ने 151 में से 108 सीट जीती थी, जबकि कांग्रेस को 29 सीट मिली थी। मनपा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को 10, शिवसेना अविभाजित 2 और राकांपा अविभाजित को एक सीट मिली थी। सत्ताधारी दल होने के चलते भाजपा की अधिकतर ओबीसी-आरक्षित वार्डों में पकड़ साबित हुई थी। अब प्रभाग सीमाओं में बदल होने के बावजूद भाजपा बहुमत पाने का प्रयास करेगी। साल 2022 से मनपा में प्रशासक राज के साथ ही राज्य भर में आंदोलन की पृष्ठभूमि में अब मनपा चुनाव रोचक साबित होने की संभावना बन गई है।

27 फीसदी आरक्षण पर ही चुनाव

श्याम कापसे, सहायक आयुक्त, निर्वाचन कक्ष, मनपा के मुताबिक सर्वोच्च न्यायालय से साल 2017 के मुताबिक 27 फीसदी आरक्षण को मान्य करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में साल 2011 की जनगणना के आधार पर पुनरीक्षण वाली मतदाता सूची को जोड़कर ही आरक्षण को बढ़ाया जाएंगा। चुनावी तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

आरक्षण सूची सदस्य संख्या

अनुसूचित जाति 30

अनुसूचित जनजाति 12

ओबीसी प्रवर्ग 41

सामान्य प्रवर्ग 68

कुल 151

Created On :   6 Aug 2025 8:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story