Nagpur News: आपात लैंडिंग - कॉकपिट में हुई खराबी से उड़ान भरने के 30 मिनट बाद लौट आया विमान

आपात लैंडिंग - कॉकपिट में हुई खराबी से उड़ान भरने के 30 मिनट बाद लौट आया विमान
  • नागपुर से अहमदाबाद जा रहा था
  • 78 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे
  • फ्लाइट रद्द

Nagpur News. कॉकपिट में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को नागपुर से अहमदाबाद जाने वाले विमान को 30 मिनट बाद ही वापस डॉक्टर बाबासाहब आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर वापस लौटना पड़ा। एयरक्राफ्ट मेंटेंनेंस इंजीनियर्स ने जांच के बाद विमान को टेक ऑफ के लिए अनफिट बताया, जिसके बाद इस विमान काे रद्द कर दिया गया। विमान में 78 यात्री और 4 क्रू मेंबर्स सवार थे। इनमें से कुछ यात्रियों ने टिकट की रकम का भुगतान लिया और कुछ यात्री कनेक्टिंग फ्लाइट से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए।

कुछ ही देर बाद मिले संकेत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नागपुर से अहमदाबाद जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 7246 ने अपने निर्धारित समय पर सुबह 8.11 बजे उड़ान भरी। टेकऑफ के कुछ ही देर बाद िवमान चालक को विमान के कॉकपिट में खराबी के संकेत मिले। चालक ने समय न गंवाते हुए नागपुर एयरपोर्ट पर संपर्क किया और लैंडिंग की इजाजत मांगी। उड़ान भरने के 30 मिनट बाद 8:40 बजे िवमान ने नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।

यात्रियों में मची अफरा-तफरी

विमान के उड़ान भरते ही वापस नागपुर लाए जाने की सूचना मिलते ही विमान में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। क्रू मेंबर ने यात्रियों को िवमान में तकनीकी खराबी की बात बताई। एयरपोर्ट पर जांच के बाद इंजीनियर्स ने विमान को वापस उड़ान भरने के लिए अनफिट बताया।

Created On :   8 Oct 2025 5:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story