Nagpur News: सोसाइटी में चल रहे देह-व्यापार अड्‌डे पर छापा, दो गिरफ्तार

सोसाइटी में चल रहे देह-व्यापार अड्‌डे पर छापा, दो गिरफ्तार
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार ,एक पीड़िता को छुड़ाया

Nagpur News हुडकेश्वर पुलिस ने हुडकेश्वर थानांतर्गत एक सोसायटी में चल रहे देह-व्यापार अड्‌डे का पर्दाफाश किया। इस दौरान दो को गिरफ्तार कर एक पीड़िता को छुड़ाया गया। हुडकेश्वर पुलिस ने अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम 1956 अंतर्गत मामला दर्ज किया है।

पंटर को भेज पुष्टि की : पुलिस को नरसाला, प्लाट नंबर 15 स्थित ब्रह्माविद्या सोसायटी में देह-व्यापार अड्‌डा चलने की जानकारी मिली थी। इस मुताबिक पुलिस ने पंटर को भेजकर जानकारी को पुख्ता किया। पंटर से संकेत मिलते ही हुडकेश्वर पुलिस ने वहां छापा मारकर एक पीड़िता को छुड़ाया। देह-व्यापार चलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों में चूनाभट्‌टी, विवेकानंद नगर निवासी सुशील कुमार लालसिंह ठाकुर (37) और हनुमाननगर स्थित न्यू बीड कार्पोरेशन स्कूल निवासी शोभा शेंडे हैं। दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल में जांच के लिए ले जाया गया। इस दौरान 2 मोबाइल, नकद सहित आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई।

Created On :   7 Oct 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story