- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- आरक्षण घोषित , ड्रॉ से पंचायत समिति...
Nagpur News: आरक्षण घोषित , ड्रॉ से पंचायत समिति सभापति पद हुआ तय

Nagpur News पंचायत समिति सभापति पदों के आरक्षण की घोषणा की गई। जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में लॉटरी निकालकर आरक्षण तय किया गया। अनुसूचित जाति के लिए 2, अनुसूचित जनजाति के लिए 2, ओबीसी के लिए 4 सीट आरक्षित की गई। 5 सीट खुले वर्ग के लिए छोड़ी गई। कुल 13 पंचायत समिति सभापति सीटों की लॉटरी निकाली गई, उसमें से 6 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई। जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर की उपस्थिति में एक शालेय विद्यार्थी के हाथों चिट्ठियां निकालकर आरक्षित सीटों की घोषणा की गई।
सभापति आरक्षित सीट इस प्रकार
अनुसूचित जनजाति (एसटी) : पारशिवनी (सर्वसाधारण), हिंगना (महिला)
अनुसूचित जाति (एससी) : उमरेड (सर्वसाधारण), काटोल (महिला)
ओबीसी : रामटेक और मौदा (सर्वसाधारण), नागपुर और भिवापुर (महिला)
ओपन : कलमेश्वर, कामठी व कुही (सर्वसाधारण), सावनेर-नरखेड़ (महिला)
मुंबई में नगर विकास राज्यमंत्री की अध्यक्षता में निकाली लॉटरी : राज्य के नगर परिषद और नगर पंचायत के नगराध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित किया गया। मुंबई में नगर विकास राज्यमंत्री की अध्यक्षता में लॉटरी निकालकर आरक्षण तय किया गया। जिले की 15 नगर परिषदों में से 10 और 14 नगर पंचायतों में से 10 के नगराध्यक्ष पद आरक्षित किए गए। नगराध्यक्ष पद आरक्षित किए जाने से अनेकों की निराशा हुई है। उसे अदालत में चुनौती देने की तैयारी बताई जा रही है।
नगर पंचायत नगराध्यक्ष
नीलडोह - एससी (महिला)
येरखेड़ा - एससी (सर्वसाधारण)
गोदनी (रेलवे) - एससी (महिला)
कांद्री-कन्हान - एससी (सर्वसाधारण)
बेसा-पिपला - एससी (महिला)
बहादुरा - एससी (महिला)
बीड़गांव-तरोडी (खुर्द)-पांढुर्णा - एससी (सर्वसाधारण)
भिवापुर - एसटी (महिला)
हिंगना - एसटी (महिला)
कोंढाली - ओबीसी (सर्वसाधारण)
कुही - खुला (महिला)
पारशिवनी - खुला (महिला)
महादुला - खुला (महिला)
मौदा - खुला (सर्वसाधारण)
नगर परिषद अध्यक्ष
डिगडोह देवी - एससी (महिला)
वानाडोंगरी - एससी (महिला)
बुटीबोरी - एससी (सर्वसाधारण)
कलमेश्वर - एससी (सर्वसाधारण)
उमरेड - ओबीसी (महिला)
कन्हान-पिपरी - ओबीसी (सर्वसाधारण)
रामटेक - ओबीसी (सर्वसाधारण)
मोहपा - ओबीसी (सर्वसाधारण)
काटोल - ओबीसी (महिला)
खापा - ओबीसी (सर्वसाधारण)
मोवाड - खुला (सर्वसाधारण)
सावनेर - खुला (महिला)
नरखेड़ - खुला (सर्वसाधारण)
कामठी - खुला (सर्वसाधारण)
वाड़ी - खुला (सर्वसाधारण)
Created On :   7 Oct 2025 11:27 AM IST