- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नागपुर का...
Nagpur News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नागपुर का चुनाव 28 नवंबर को

Nagpur News नागपुर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (एचसीबीए) की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल अप्रैल 2025 में समाप्त हो चुका है। इसके चलते मुख्य चुनाव अधिकारी एड. भानुदास कुलकर्णी ने 2025-28 सत्र के लिए कार्यकारी समिति चुनाव की अधिसूचना जारी की है। चुनाव समिति के अनुसार अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, सचिव, सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, लाइब्रेरी इंचार्ज और 9 कार्यकारी सदस्य पदों के लिए नामांकन व मतदान प्रक्रिया तय की गई है। 28 नवंबर को मतदान होगा और परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे।
चुनाव कार्यक्रम इस प्रकार है -
- बकाया का भुगतान की अंतिम तिथि : 7 नवंबर 2025 तक शाम 4:30 बजे।
- प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशन : 11 नवंबर 2025 को दोपहर 1:30 बजे।
- आपत्तियां दर्ज : 13 नवंबर तक दोपहर 1:30 बजे।
- अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन : 14 नवंबर सुबह 10:30 बजे।
- नामांकन पत्र जारी : 14 नवंबर सुबह 10:30 बजे के बाद
- नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि : 19 नवंबर शाम 4:30 बजे तक
- नामांकन की जांच और उम्मीदवारों की सूची : 19 नवंबर शाम 4:30 बजे के बाद
- नामांकन वापसी की अंतिम तिथि : 21 नवंबर तक शाम 4:30 बजे।
- चुनाव लडने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची : 21 नवंबर को शाम 4:45 बजे
- मतदान की तिथि : 28 नवंबर 2025 को सुबह 9:30 बजे से शुरू।
- मतों की गिनती और परिणाम की घोषणा : 28 नवंबर 2025 शाम 5:30 बजे के बाद।
Created On :   6 Oct 2025 4:34 PM IST