- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कांग्रेस का आरोप - संघ कर रहा...
Nagpur News: कांग्रेस का आरोप - संघ कर रहा हिंदुत्व को बदनाम, संविधान पर संकट कायम

- अमित शाह सुपर सीएम
- प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा - संविधान पर संकट कायम है
- संघ कर रहा हिंदुत्व को बदनाम
- दिल्ली से खाली हाथ लौटे
Nagpur News. संघ व भाजपा पर संविधान विरोधी होने का आरोप कांग्रेस ने दोहराया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के महाराष्ट्र दौरे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा है कि शाह सुपर सीएम है। संघ की नीति संवैधानिक मूल्यों पर आघात करनेवाली है। संघ दुनिया में हिंदूू और हिंदुत्व काे बदनाम कर रहा है। रविवार को पत्रकार वार्ता में सपकाल बोल रहे थे।
दिल्ली से खाली हाथ लौटे
सपकाल ने कहा कि राज्य के किसान बाढ़-अतिवृष्टि से बर्बाद हो गए हैं। सरकार के मंत्री खेतों में जाकर जायजा लेेने का दिखावा कर रहे हैं। मदद की मांग पर मंत्री कहते हैं कि जेब में पैसे लेकर घूम रहा क्या? सवाल पूछने पर खुद सीएम चुप रहने को कहते हैं। दिल्ली से खाली हाथ लौट गए। लेकिन गृहमंत्री आए तो उनके स्वागत के लिए लाल गलीचा बिछाते हैं। देवेन्द्र फडणवीस केवल कुर्सी पर बैठे हुए सीएम हैं, सुपर सीएम तो शाह ही हैं। सपकाल ने शाह को ‘हाईजेक मंत्री’ भी कहा। उन्होंने कहा कि किसानों को 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर मदद दी जाए। पंचनामा के नाम पर टाइमपास किया जा रहा है।
सूरजागढ़ पर चर्चा...
सपकाल ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस किसानों को मदद नहीं दे पा रहे हैं। दिल्ली से खाली हाथ लौटे हैं। किसानों की बात को दरकिनार रखकर उन्होंने गडचिरोली के सूरजागढ़ प्रकल्प की चर्चा की। अब तक केंद्र सरकार ने कोई मदद नहीं की है। अमित शाह राज्य में आते हैं और सुपर सीएम की तरह घूमते हैं। मंत्रिमंडल में किसे रखना है किसे नहीं वही तय करते हैं। कांग्रेस ने राज्य में सहकार क्रांति की लेकिन सहकार क्षेत्र को हाईजेक करने के लिए पीएम मोदी ने अमित शाह को सहकार विभाग दिया है। वे सहकार क्षेत्र को हाईजेक कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस का विश्वास क्रिएशन व सहकार्य का है। राज-उद्धव ठाकरे के साथ आने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि हम भारत जोड़ो पर विश्वास करते हैं यहां तो दो भाई एक हो रहे हैं।
संघ की आलोचना
संघ को लेकर सपकाल ने कहा कि जन्म या मृत्यु का पंजीयन होता है, वाहनों का रजिस्ट्रेशन होता , लेकिन संघ ने अब तक अपने संगठन, संस्था का पंजीयन नहीं करवाया है। पथ संचलन में महात्मा गांधी की प्रतिमा की बजाय सावरकर की प्रतिमा के सामने बैठकर मानवंदना स्वीकार करना था। गांधी दुनिया में आध्यात्मिक तत्वों के ज्ञाता के रूप में पहचाने जाते हैं और आरएसएस 100 वर्षों में एक हिन्दुत्व का एम्बेसडर नहीं बना पायी। उसकी पहचान फासिस्ट संगठन के रूप में है। संघ ने दुनिया भर में हिन्दुओं को बदनाम करने का कार्य किया है। संघ को अपना गैरपंजीकृत संगठन विसर्जित कर संविधान को स्वीकार कर लेना चाहिए।
निकाय चुनाव को लेकर यह कहा
स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर गठबंधन के सवाल पर सपकाल ने कहा कि इस संबंध में महाविकास आघाडी में निर्णय लेने का अधिकार स्थानीय नेताओं को दिया गया है। ओबीसी आरक्षण से संबंधित सवाल पर कहा कि जातिनिहाय जनगणना ही पर्याय है। इसमें राजनीति की जरुरत नहीं है। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के अध्यक्ष विकास ठाकरे, चंद्रपुर सांसद प्रतिभा धानोरकर, सुरेश भोयर, दिनेश बानाबाकोडे उपस्थित थे।
Created On :   5 Oct 2025 8:20 PM IST