- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना,...
Nagpur News: झमाझम बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, इसके बाद खिली धूप

By - Bhaskar Hindi |5 Oct 2025 5:31 PM IST
- शनिवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश
- वातावरण में ठंडक घुल गई
Nagpur News. रविवार दिन में धूप निकली। इसके पहले शनिवार को दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। वातावरण में ठंडक घुल गई और उमस से राहत मिली। रात को ठंडी हवा चली। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 33.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में हल्की धूप खिलने से तापमान औसत के आसपास बना रहा। दोपहर को उमस महसूस हुई, लेकिन थोड़ी देर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम ठंडा-ठंडा हो गया।
पूर्वी व उत्तर पूर्वी से आई नमी वाली ठंडी हवा से मौसम खुशनुमा हो गया। रविवार को बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में धूप खिल सकती है। स्थानीय तौर पर होने वाले मौसमी परिवर्तन के कारण जिले में कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।
Created On :   5 Oct 2025 5:31 PM IST
Next Story