- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- इंडस्ट्रियल फ्यूल ऑइल खरीदी बिक्री...
Nagpur News: इंडस्ट्रियल फ्यूल ऑइल खरीदी बिक्री की आड़ में जीजा - साले की ठग जोड़ी ने लगाया करोड़ो का चूना

Nagpur News जीजा साले की ठग जोड़ी ने व्यापारी को करोड़ों रुपए से चूना लगाया है। घटित प्रकरण इंडस्ट्रियल फ्यूल ऑइल खरीदी बिक्री की आड़ में अंजाम दिया है। तीन आरोपियों के खिलाफ इमामवाडा थाने में शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया गया है। उनकी गिरफ्तारी होना बाकी है।
नंदनवन निवासी अशोक रामेश्वरलाल अग्रवाल (59) किसान है। घटना 7 नवंबर 2019 से 1 मई 2024 के दरमियान घटित हुई है। दरअसल अशोक का परिचित जगदीश किसनलाल शर्मा (45) ने बताया था कि इंडस्ट्रियल फ्यूल ऑइल के कारोबार में अच्छी कमाई है। उसने यह भी बताया था कि उसका साला धीरज वर्मा छत्तिसगढ़ के भिलाई निवासी यह काम करता है। वहां पर उसकी मधु केमिकल्स नाम से कंपनी है। इस कारन उसने अपने साले से मुलाकात करा दी थी। उनकी बातों में आकर अशोक ने मौजा कापसी स्थित मां उमिया इंडस्ट्रिलयल एरिया में खुद की ए.आर.केमिकल्स नाम से कंपनी डाली। जिसमें वह इंडस्ट्रियल फ्यूल आॅइल का उत्पादन करता था। उसके लिए धीरज से कच्चा माल खरीदी िकया था। माल तैयार होने के बाद नागपुर में अशोक को इंडस्ट्रियल ऑइल बेचने मेंबहुत कठिनाई हुई। करोड़ों की लागत से माल तैयार तो किया गया था,लेकिन उसे खरीदने वाले अशोक को नहीं मिल रहे थे। उसके ऑइल से भरे टेंकर कंपनी में ही खडे़ रहने लगे थे।
अपनी परेशानी उसने जगदीश और धीरज को बताई और माल बेचने में मदद करने को कहा। उन्होंने अशोक का माल भिलाई के ही जी.एम.कंपनी को बेच तो दिया,लेकिन अशोक को उसके पैसे नहीं मिले थे। उसके लिए वह बार-बार जगदीश और धीरज को पूछता था। वह टालमटोल जवाब देते थे। उसके बाद अशोक ने खुद मामले की पड़ताल की तो पता चला कि धीरज ने अपने पिता गोपीलाल की ही कंपनी जी.एम. को माल बेचा है। जिसकी कीमतड़ों2 करोड़ 1 लाख 60 हजार 340 रुपए थी। इससे आरोपी जगदीश,धीरज और गोपीलाल ने सुनियोजीत तरीके से करोज की ठगी को अंजाम दिया है। इससे उनके खिलाफ शुक्रवार को प्रकरण दर्ज किया गया है।
Created On :   4 Oct 2025 6:44 PM IST