- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- कफ सिरप का साइड इफेक्ट, मध्य प्रदेश...
Nagpur News: कफ सिरप का साइड इफेक्ट, मध्य प्रदेश से आई बच्ची योजिता ने तोड़ा दम

- उपचार के बावजूद सुधार नहीं
- योजिता ने तोड़ा दम, हालत थी खराब
Nagpur News. पिछले तीन हफ्ते से जिंदगी की जंग लड़ रही योजिता ने शनिवार की दोपहर को दम तोड़ दिया। छिंदवाड़ा के बडकुही निवासी 2 साल की योजिता काे मामूली बुखार आया था। डॉक्टर की ओर से दवाओं के साथ कोल्ड्रिफ नामक कफ सिरप दिया था। इसके सेवन के बाद योजिता की तबीयत और बिगड़ी। डॉक्टर ने किडनी फेल होने की पुष्टि की। 9 सितंबर से उसका नागपुर में उपचार चल रहा था।
उपचार के बावजूद सुधार नहीं
योजिता की बुआ दीपशिखा ठाकरे के अनुसार, योजिता को 7 सितंबर को मामूली बुखार आया था। उसे परासिया स्टेशन रोड स्थित एक अस्पताल में दिखाया गया। डाक्टर ने दवाओं के साथ कफ सिरप भी दिया था। यह सिरप दिन में 3-4 बार देने को कहा गया था। कफ सिरप देने के बाद योजिता की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। अगले दिन फिर से डॉक्टर के पास ले गए। जांच के बाद डॉक्टर ने किडनी फेल होने की पुष्टि की और नागपुर रेफर कर दिया। 9 से 29 सितंबर तक योजिता का उपचार नागपुर के एक निजी अस्पताल में चलता रहा, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार होने की बजाय हालत बिगड़ती चली गई। 30 सितंबर को उसे मेडिकल में भर्ती किया गया। उसके मुंह से रक्त निकल रहा था। मेडिकल के वार्ड क्र. 50 पीआईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया। यहां उपचार न होता देख यहां से डिस्चार्ज लिया गया। इसके बाद योजिता को उपचार के लिए एक अन्य अस्पताल में ले जाया गया। यहां दो दिन तक भर्ती रहने के बाद भी सुधार नहीं हुआ। अंतत: शनिवार की दोपहर को योजिता ने दम तोड़ दिया।
Created On :   5 Oct 2025 5:46 PM IST