Nagpur News: प्रशासन ने पाट दिया नागपुर रामझूले पर बना गड्ढा

प्रशासन ने पाट दिया नागपुर रामझूले पर बना गड्ढा
एक बड़ा गड्ढे के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया

Nagpur News रामझूले पर एक बड़ा गड्ढे के कारण दुर्घटना का खतरा बढ़ गया था। प्रशासन ने बचाव के लिए यहां एक बेरिकेड लगाया। जयस्तंभ चौक से फ्लाई ओवर पर चढ़ते ही सामने यह बड़ा गहरा गड्ढा था। गड्ढा सामने आने पर अक्सर वाहन चालक जोर से ब्रेक लगा देते थे। इस चक्कर में कई बार वाहन अनियंत्रित हो जाते थे।

पहले यह गड्ढा ज्यादा गहरा नहीं था, लेकिन लापरवाही के चलते समय के साथ बड़ा और गहरा हो गया था। प्रशासन ने यहां एक बेरिकेड लगाने से रास्ता संकरा हो गया थाहै। एमएसआरडीसी ने रामझूले को मनपा को हैंडआेवर किया है। रामझूले पर गड्ढे की खबर प्रकाशित होते ही स्थानीय प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया आैर सीमेंट कांक्रीट से इस गड्ढे को पाट दिया है। यह शहर का व्यस्त फ्लाई आेवर है आैर दिन भर इस पर आवाजाही बनी रहती है।

Created On :   6 Oct 2025 12:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story