- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पुलिस कर्मी सहित दो लोगों के खिलाफ...
Nagpur News: पुलिस कर्मी सहित दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

Nagpur News पुलिस कर्मी सहित दो लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी है कि शादी का झांसा देकर आरोपियों ने उनका यौन शौषन किया है। विविध स्थानों पर घटित इन मामलों में कपिल नगर और बेलतरोड़ी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
पीड़ित युवती समाधान नगर निवासी है। वह मेस चलाती है। उसकी मेस में भोजन करने के लिए पुलिस सिपाही उमेश तुलसीराम शेलके (26) आता था। इस कारण उनमें पहचान हो गई। बताया जाता है कि शादी का झांसा देकर उमेश ने उसे प्रेम संबंधों में फांस लिया। उसके बाद वह ओयो होटल स्पेच इन ओयो व अन्य जगहों पर उसे ले जाता रहा । उस दौरान उससे दुष्कर्म किया। इन संबंधो के चलते पीड़िता ने उमेश के पीछे शादी का तगादा लगाया,लेकिन उसने वर्दी का रौब दिखाते हुए उससे शादी करने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और मामला थाने पहुंचा। िजससे उमेश के खिलाफ दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज किया गया है।
इसी तरह का दूसरा वाकया बेलतरोड़ी थानांतर्गत भी हुआ है। पीड़िता गोदिंया जिला के गोरेगांव तहसील की है। करीब दो-तीन वर्ष पहले वह काम की तलाश में नागपुर आई थी। उस दौरान उसकी मुलाकात स्वप्निल संजय पाटील (36) भक्ति पार्क वेलाहरी निवासी से हो गई। उसने काम दिलाने व शादी का झांसा देकर उसे भी प्रेम संबंधो में फांस लिया । उसके बाद वर्धा रोड स्थित चिचभवन एरिया में किराए का कमरा लेकर स्वप्निल ने उसे रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। लिव इन रिलेशन के तहत डेढ़ दो वर्ष तक रहने के बाद पीड़िता ने उस पर शादी करने के लिए दबाव बनाया,लेकिन उसने भी शादी करने से मना किया। इससे यह मामला भी थाने पहुंचा। मंगलवार को दोनों घटनाओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। फरार आरोपियों को सरगर्मी से तलाश किया जा रहा है।
Created On :   7 Oct 2025 4:25 PM IST