Nagpur News: मनपा स्कूलों में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा पर जोर, शिक्षकों से किया संवाद

मनपा स्कूलों में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा पर जोर, शिक्षकों से किया संवाद
  • 6 अंग्रेजी स्कूलों का प्रयोग सफल
  • अतिरिक्त आयुक्त ने विज्ञान शिक्षकों से किया संवाद

Nagpur News. महानगरपालिका की स्कूलों में गणित और विज्ञान शिक्षा को प्रोत्साहन देने का प्रयास हो रहा है। अत्याधुनिक प्रयोगशाला, स्टैम लैब को क्रियान्वित किया गया है। माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को गणित और विज्ञान शिक्षा को लेकर शिक्षकों से अतिरिक्त आयुक्त वैष्णवी बी ने विशेष संवाद किया। इस दौरान शिक्षकों की अध्यापन प्रणाली, छात्रों में रूझान बढ़ाने और प्रयोगशाला में विद्यार्थियों को विज्ञान शिक्षा देने के लिए नए प्रयोग अपनाने पर चर्चा भी की गई। सुरेंद्र गड माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों से तैयार "नॅनो उपग्रह" के प्रयोग अन्य स्कूलों में भी साकार करने का निर्देश दिया। इसके साथ शिक्षणाधिकारी साधना सयाम को नियमित स्कूल भेंट देकर शिक्षकों का मार्गदर्शन करने की सलाह भी दी है।

मनपा स्कूलों में नवचेतना अभियान को आरंभ किया गया है। इस अभियान में शहर की मनपा स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। पिछले 3 सालों में शहर की स्कूलों में विज्ञान और तकनीकी शिक्षा की व्यवस्था बढाई जा रही है। इस कड़ी में 5 स्कूलों में अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला (साइंस लैब), 23 स्कूलों में सुसज्ज विज्ञान प्रयोगशाला, 7 स्कूलों में स्टैम लॅब और 8 स्कूलों में एपीजे अब्दुल कलाम लैब को तैार किया गया है। इन प्रयोगशाला में निर्मित मॉडल और प्रात्याक्षिक को अपूर्व विज्ञान सम्मेलन में प्रदर्शित भी किया गया है।

6 अंग्रेजी स्कूलों का प्रयोग सफल

साल 2021 से महानगरपालिका ने आकांक्षा फाऊंडेशन के साथ मिलकर 6 अंग्रेजी स्कूल आरंभ किया है। शहर में 6 स्कूलों में प्रवेश के लिए 287 विद्यार्थी संख्या तय की गई हे। इस साल पालकों की ओर से करीब 772 आवेदन मिले है। पिछले साल भी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पालकों में खासा उत्साह था। करीब 353 स्थानों के लिए 825 आवेदन मिले थे, लेकिन कम सीट होने के चलते करीब 472 छात्रों को प्रवेश नहीं मिल पाया था। अंग्रेजी स्कूलों के लिए पालकों के रूझान को देखते हुए मनपा प्रशासन ने नई स्कूल को आरंभ करने का फैसला किया है। इस स्कूल के साथ अब मनपा की 7 अंग्रेजी स्कूलों की संख्या हो जाएंगी। इसके अलावा हाल ही में डीमार्ट फाऊंडेशन से भी हैंगिग लाइब्रेरी और कम्प्यूटर प्रयोगशाला के लिए प्रस्ताव दिया गया है।

Created On :   4 Aug 2025 7:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story