Nagpur News: रोजगार पर गडकरी ने नेहरु-गांधी के कथन का किया जिक्र, कहा - उत्पादन बढ़ाना आवश्यक

रोजगार पर गडकरी ने नेहरु-गांधी के कथन का किया जिक्र, कहा - उत्पादन बढ़ाना आवश्यक
  • सीआईआई नागपुर कार्यालय का उद्घाटन
  • नेहरु-गांधी के कथन का किया जिक्र

Nagpur News. रोजगार के अवसर बढ़ाने उद्योग-व्यापार क्षेत्र में उत्पादन क्षमता विकास का आवाहन करते हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने जवाहर लाल नेहरु व महात्मा गांधी के कथन का जिक्र किया। उन्होंने कहा-नेहरु कहते थे कि हमें अधिक से अधिक उत्पादन चाहिए। गांधीजी कहते थे कि अधिक से अधिक लोगों का समावेश कर उत्पादन चाहिए। हम भी रोजगार को प्राथमिकता दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 5 ट्रिलियन इकानामी के स्वप्न को पूरा किया जाएगा। रविवार को कन्फडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्रीज सीआईआई के नागपुर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। रामदासपेठ स्थित होटल सेंटर प्वाइंट में आयोजित कार्यक्रम में गडकरी बोल रहे थे। उन्होंने कहा-उत्पादन बढ़ाना आवश्यक है। इसके लिए अवसर भी है। आधुनिक तकनीकी का इस्तेमाल कर हर क्षेत्र में विकास को गति दी जा रही है। विर्भ को सुखी व संपन्न बनाने के लिए कृषि व उद्योग क्षेत्र का विकास आवश्यक है। विदर्भ के लोगों की आकांक्षा विकास के साथ जुड़ी है। आनेवाले समय में विदर्भ निर्यात के मामले में भी आगे रहेगा। विदर्भ में विविध क्लस्टर विकसित किए जाएंगे। टेक्सटाइल क्लस्टर तैयार है। डिफेंस क्लस्टर विकसित करने के लिए चर्चा चल रही है। आटोमोबाइल इंडस्ट्री लाने में सफलता नहीं मिल पायी है। लेकिन सोलर वेपर्स की इंडस्ट्री लाने की बात चल रही है। निजीकरण के माध्यम से लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। विदर्भ में इलेक्ट्रिक बस उत्पादन की फैक्टरी लाने की भी बात चल रही है। पर्यटन क्षेत्र में विविध विकाय योजनाएं हैं। अंभोरा नदी संगम का विकसित किया जा रहा है। वहां हवाई जहाज से पानी में कूदने व ग्लास लगे हुए ब्रिज पर रेस्टारंेट की संकल्पना को साकार किया जाएगा।

यह भी कहा

आंध्रप्रदेश के पोर्ट विदर्भ में उद्योग विकास के लिए सहायक है। विजयवाडा से नागपुर को अंतर 545 किमी है। यह मुंबई की तुलना में कम है। रायपुर से विशाखापटनम 47 हजार करोड का मार्ग तैयार हो रहा है। यह मार्ग गडचिरोली से जुड़ेगा। सीआईआई पश्चिम विभाग के अध्यक्ष ऋषिकुमार बागला कहा कि सीआईआई कार्यालय उद्योग-शैक्षिणक सहयोग के लिए एक प्रमुख मंच है। सीआईआई का नया विदर्भ विभागीय कार्यालय लक्ष्मीनगर में है।

Created On :   3 Aug 2025 8:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story