- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- ग्रामीण पुलिस की उपलब्धि, पुलिस...
Nagpur News: ग्रामीण पुलिस की उपलब्धि, पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार को मिला हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट

- मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में उपलब्धि
- सर्वोत्तम 5 अधिकारियों में प्रथम स्थान हासिल किया
Nagpur News. ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हर्ष पोद्दार को हाई अचीवमेंट सर्टिफिकेट देने की घोषणा की गई। यह पुरस्कार उन्हें हैदराबाद में आयोजित मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने के बाद सर्वोत्तम 5 अधिकारियों में प्रथम स्थान हासिल करने पर दिया गया। यह ग्रामीण पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है। भारतीय पुलिस सेवा के पुलिस अधीक्षक से पुलिस उपमहानिरीक्षक स्तर के अधिकारियों को तकनीक और प्रशासन बाबत नए विकास कार्य के संदर्भ में प्रशिक्षण देने के लिए हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में मिड कैरियर ट्रेनिंग प्रोग्राम (एमसीटीपी) का 21 अप्रैल से 17 मई 2025 तक आयोजन किया गया था। संपूर्ण देशभर से इसमें 82 पुलिस अधिकारियों ने हिस्सा लिया था। राज्य शासन ने इस प्रशिक्षण के लिए हर्ष पोद्दार को चयनित कर भेजा था। 9 जून को प्रोग्राम का अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें 5 वरिष्ठ अधिकारियों में हर्ष पोद्दार ने प्रथम स्थान हासिल किया था। उक्त सर्टिफिकेट मिलने पर पोद्दार का चहंुओर से पुलिस अधिकारी अभिनंदन कर रहे हैं।
Created On :   9 Jun 2025 8:52 PM IST