- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए...
Nagpur News: पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए उत्तर नागपुर के गुरुद्वारे

- हेमकुंड फाउंडेशन के जरिए भेजी बड़ी मदद
- गुरू गोबिंद सिंह जी सेवा दल की पहल
- संगत ने बढ़-चढ़कर दिया योगदान
Nagpur News. पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए उत्तर नागपुर के गुरुद्वारे आगे आए हैं। गुरू गोबिंद सिंह जी सेवा दल ने हेमकुंड फाउंडेशन के माध्यम से राहत कार्यों के लिए बड़ी धनराशि भेजी है। इसके साथ ही, उत्तर नागपुर की पांच गुरुद्वारा प्रबंधक समितियों ने भी सेवाकार्यों में सक्रिय योगदान दिया है। इस अवसर पर बाबा दीप सिंह जी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सेवा दल की ओर से पंजाबी साहित्य अकादमी के सदस्य राजवंतपाल सिंह तुली (गोल्डी) को सिरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया गया। सेवा दल के प्रमुख संदीप सिंह ढिल्लों (सन्नी) ने बताया कि राहत कार्यों के लिए आसपास की संगत से अपील की गई थी, जिस पर लोगों ने उत्साहपूर्वक सहयोग दिया।

सेवाकार्यों में शामिल प्रमुख सेवादार
रणजीत सिंह टाक, मुख्य सेवादार | गुरुद्वारा गुरु हरगोबिंद साहिब जी (दीपक नगर) |
हरविंदर सिंह रंधावा, मुख्य सेवादार | गुरुद्वारा गुरु ग्रंथ साहिब जी (बाबा दीप सिंह जी नगर) |
सरबन सिंह सासन, मुख्य सेवादार | गुरुद्वारा गुरु अर्जुन दरबार (मिसाल लेआउट) |
कमलजीत सिंह मुल्तानी और परविंदर कौर गुज्जर | गुरुद्वारा भाई मति दास (नारी) |
राजेश किंगरे और जोगिंदर पाहुजा, | गुरुद्वारा (कोटा कॉलोनी) |
जतिंदर सिंह किंगरे, | मुख्य सेवादार, गुरुद्वारा (छापरू नगर) |
सुखराज सिंह बजाज और सुक्खा सिंह | गुरुद्वारा (शांति नगर) |
माता हरजीत कौर जी | जत्थेदार स्त्री सतसंग गुरुद्वारा जीजीएस सेवा दल |
यह भी पढ़े -पंजाबी अभिनेता बिन्नू ढिल्लों ने बढ़ाया मदद का हाथ, बाढ़ प्रभावितों को दी राहत सामग्री

सेवादारों का सम्मान
सुखजीत कौर अटवाल |
कलवंत कौर |
गुरमुख सिंह पंधेर |
जसबीर सिंह गिल |
धर्मवीर सिंह |
गुरुद्वारों में विशेष अरदास की गई, जिसमें पंजाब की खुशहाली और बाढ़ पीड़ितों की भलाई के लिए प्रार्थना की गई।
पंजाब सरकार के अनुसार, राज्य के लगभग 1,655 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राहत और पुनर्वास कार्यों में न केवल स्थानीय गुरुद्वारा समितियां और पंथक संगठन, बल्कि खालसा ऐड, कई एनजीओ, पंजाबी फिल्म व म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकार और पंजाबी मूल के बॉलीवुड अभिनेता भी तन-मन-धन से योगदान दे रहे हैं।
Created On :   7 Sept 2025 6:43 PM IST