Nagpur News: झूठ बोलकर रचाई बेटे की शादी अब पुलिस दंपति पर केस दर्ज

झूठ बोलकर रचाई बेटे की शादी अब पुलिस दंपति पर केस दर्ज
  • कोराड़ी थाने में जेरॉक्स निकालने का काम करता है
  • दहेज के लिए करने लगे थे परेशान

Nagpur News पुलिस दंपति द्वारा झूठ बोलकर बेटे की शादी कराए जाने का खुलासा हुआ है। झूठी जानकारी दी थी कि बेटा पुलिस बल में है। अब उन पर दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। मानकापुर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

दर्ज शिकायत में यह आरोप : झिंगाबाई टाकली निवासी आरोपी गजानन उन्हाले (59) पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हैं, जबकी उनकी पत्नी आरोपी ललिता उन्हाले (57) स्थानीय महकमे में कार्यरत हैं। बेटा गौरव (30) निजी काम करता है। छोटा बेटा सुभाष लेक्चरर है। 24 दिसंबर 2021 को गौरव की शादी दिव्या नामक युवती से हुई। दर्ज शिकायत में बताया गया है कि शादी तय करते वक्त उन्हाले दंपति की ओर से दिव्या और उसके माता-पिता को यह बताया था कि उनकी तरह उनका बेटा गौरव भी पुलिस विभाग में है और एक महीने बाद उसे परमानेंट नियुक्ति मिलने वाली है। जब शादी तय हुई उस वक्त लॉकडाउन था। इस कारण बिना जांच-पड़ताल किए दिव्या और उसके माता-पिता ने चुनिंदा मेहमानों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी। उसके महीने भर बाद पता चला कि गौरव पुलिस में नहीं है। वह पुलिस व्वॉय है और कोराड़ी थाने में जेरॉक्स निकालने का काम करता है।

दहेज के लिए दबाव : प्रकरण में यह भी आरोप है कि उन्हाले परिवार शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित कर दहेज के लिए दबाव बना रहे हैं। मामला थाने पहुंचने से आरोपी दंपति ने उसे दबाने की हरसंभव कोशिश की। इस बीच आला पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञात लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने का आदेश दिया। बुधवार को आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज िकया गया है।

Created On :   5 Sept 2025 12:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story