- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- उपराजधानी में जोरदार बारिश का दौर,...
Nagpur News: उपराजधानी में जोरदार बारिश का दौर, सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा

- मंगलवार दोपहर में उमस थी
- शाम को हल्की बारिश व रात को ठंडी हवा चली
- बुधवार को जोरदार बारिश हुई
Nagpur News. बुधवार को उपराजधानी में जोरदार बारिश हुई। दोपहर अचानक हुई बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। तेज़ बौछारों के कारण शहर की सड़कों पर जगह-जगह पानी जमा हो गया। कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम का सामना भी करना पड़ा। गांधीबाग, सीताबर्डी, धरमपेठ, जरीपटका, इतवारी समेत कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद उमस से राहत मिली और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। शहरवासियों को जलभराव और जाम की समस्या से जूझना पड़ा।
इसके पहले मंगलवार दोपहर में उमस सताने लगी थी। शाम को हल्की बारिश होने के बाद राहत मिली थी। रात को ठंडी हवा चली। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से नागपुर व आस-पास के जिलों में हल्की बारिश हो रही है। नागपुर का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार दिनभर बादल छाए रहेंगे। दोपहर में उमस महसूस हो सकती है। दोपहर बाद गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और शाम को ठंडी हवा चलने की संभावना जताई गई थी।
Created On :   27 Aug 2025 8:03 PM IST